आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2026: ये 4 राशिवाले करें प्रयास, मिलेगी मनचाही जॉब! मेष को सबसे अधिक भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों के ज्योतिष उपाय
Today Horoscope 8 April 2026: आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, मूल नक्षत्र, वरीयान् योग, वणिज करण, बुधवार व्रत और पूरे दिन रवि योग है. आज के दिन 4 राशिवालों कर्क, तुला, धनु और मीन वाले पूरे मन से नई जॉब के लिए प्रयास करेंगे, तो उनकी मनचाही नौकरी लग सकती है. आज मेष राशि वालों को सबसे अधिक 79% भाग्य का साथ मिलेगा. आज के दिन आपको भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए. आपके कार्य सफल सिद्ध होंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का राशिफल और 12 राशियों के लिए आज का ज्योतिष उपाय.
मेष राशि
आज मेष राशि का भाग-दौड़ भरा दिन रहेगा. इच्छित कार्यों की पूर्ति होगी, विदेश सम्बन्धी कार्यों को लेकर बात आगे बढ़ेगी. विद्यार्थी वर्ग को हायर स्टडीज और प्लेसमेंट को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आज आपकी राशि के लिए ‘ज्ञान और भाग्य’ भाव का संबंध बन रहा है, जो आपके करियर को लेकर अनुकूल स्थितियां बनाएगा. वहीं घूमने-फिरने के लिए दिन अच्छा, व्यापार को लेकर कोई डील फाइनल हो सकती है. वहीं जॉब में जो लोग हैं, उन्हें संतुष्टि मिलेगी. पदोन्नति का योग भी बन रहा है, भाग्य का साथ 79% रहेगा.
आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
आज वृषभ का दिन अनुकूल है, उनके लिए लाभ की स्थितियां बनेंगी, पर अधिक खर्च के चलते तनाव भी रह सकता है. कार्य क्षेत्र में प्रेजेंटेशन पर अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है. आपके सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रतिभा के चलते विरोधी भी शांत रहेंगे. जॉब में स्थान परिवर्तन के योग हैं, नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उतार-चढ़ाव रहेगा, आर्थिक क्षेत्र को लेकर कोई जोखिम न उठाएं. भाग्य का साथ 55% रहेगा. रिश्तों में आपसी तालमेल बढ़ेगा. संतान को लेकर आज अधिक सजकता रखें.
आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान करके अपने मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फिर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशि
आज मिथुन का दिन आपके सोशल नेटवर्क पर बल देने का है. जितना लोगों से कम्युनिकेट करेंगे, उतना ही बुद्ध ग्रह प्रबल होगा, जो आपके भाग्य भाव में विराजमान हैं और वर्तमान गोचर में भी हैं. भाग्य का साथ 68% से अधिक ही रहेगा. व्यापारिक गति रहेगी, पर दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से आज बचें. निवेश सहज रहेगा, संबंधों को लेकर दिन अच्छा जाएगा, संतान पक्ष को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आज का उपाय: भगवान शंकर का जलाभिषेक करके दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आज कर्क राशि के कार्यों को बेहतर परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नए स्रोत खुलेंगे. व्यापारिक गतिविधियों में धन के निवेश और साँझे में लिए गए निर्णय पर एक बार पुनः विचार करके आगे बढ़ें. जॉब में आज अपने को साबित करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं, वहीं विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिनको लेकर तनाव मिल सकता है. पुराने लेनदेन को लेकर सतर्क रहें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. आपसी मतभेद दूर होंगे, किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मौसम के बदलाव से सेहत संबंधी परेशानी सामने आ सकती है. भाग्य का साथ 55% रहेगा.
आज का उपाय: भगवान शंकर का ध्यान कर “नमः शिवय” मंत्र का जप करें और फिर दिन की शुरुआत करें. साथ ही किसी मंदिर में जल पिलाने की सेवा या जल दान भी कर सकते हैं.
आज सिंह राशिवालों के पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. आपकी प्लानिंग और कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से मन खुश रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों से जुड़ें. वहीं जॉब में आपकी अकाउंटेबिलिटी अधिक रहेगी. नई योजनाओं को सामने रखकर कार्य करें. आज भाग्य का 77% साथ मिलेगा लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी, बस अपने अहं भाव को जागृत ना होने दें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, जोखिम भरा कार्य न करें. व्यापारिक गति तेज रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है.
आज का उपाय: राम दरबार का दर्शन करके मां तुलसी को प्रणाम कर घर से निकलें.
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के लिए अनुकूल है. आपकी साख बनेगी. कार्य क्षेत्र में आपसी संबंधों में जुड़ाव होगा. गलतफहमियां दूर होंगी, वहीं जॉब में कार्यों को लेकर थोड़ा विलंब हो सकता है. पुराने कामों को लेकर तनाव भी मिल सकता है. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, बार-बार चीजों को लेकर शंकित होने की प्रवृत्ति आज बढ़ेगी, इसलिए एकाग्र मन से कार्य करें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम, पर भाग्य का भरपूर साथ रहेगा. आज आपका भाग्य लगभग 70% है.
आज का उपाय: भगवान कृष्ण के दर्शन करके सफेद चंदन लगाकर घर से निकलें.
तुला राशि
आज तुला वाले जितना प्रयास करेंगे, उतना लाभ अर्जित कर पाएंगे. विपरीत परिस्थितियां होने के बाद भी पराक्रम भाव और लाभ भाव का सीधा संबंध स्थापित होने के कारण कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों का प्रतिफल अच्छा प्राप्त कर पाएंगे. आज प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है, वहीं लेनदेन और निवेश में सजकता से लिया गया निर्णय लाभ में परिवर्तित हो सकता है. एकाग्रता से और उच्च मनोबल से अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है. छोटी यात्राओं के भी योग बनते दिख रहे हैं. आज भाग्य का साथ 71% रहेगा.
आज का उपाय: पराक्रम के देवता हनुमान जी की विशेष कृपा की आवश्यकता है. “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जप करके दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक वाले उच्च मनोबल के साथ दिन की शुरुआत करें. आज आपकी बातचीत का ढंग लोगों को आप से जोड़ेगा, निवेश और आर्थिक पक्ष को लेकर मजबूती मिलेगी. वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं. आज भाग्य का साथ 59% रहेगा. वहीं जॉब में अपने को अलग-थलग करने से, संगठन या अपनी टीम से दूरी बनाने से बचें. अपने कार्य को लेकर लोगों से जुड़ें, जॉब में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.
आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें .
धनु राशि
आज धनु वाले पूर्ण विवेक और मनोबल से काम करें. धर्म से जुड़े चन्द्रमा का गोचर आपकी राशि मे रहने वाला है, जो आपके प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाएगा. आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. आज भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी. आज भाग्य का साथ 75% से ऊपर ही रहेगा. जॉब मे आधिकारिक सहयोग मिलेगा, जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं, आज प्रयास कर सकते है. स्वास्थ्य अनुकूल है, रिश्तों में मधुरता रहेगी.
मकर राशि
आज का दिन मकर के लिए सामान रहेगा, अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी. सूझबूझ और सतर्कता से निर्णय लें, वहीं आज बाहरी देशों से संबंधित कार्यों में सहजता आएगी. जो लोग विदेश से व्यापार कर रहे हैं, उनको अनुकूलता मिलेगी. आज भाग्य का साथ 55 % रहेगा. आज जॉब में अधिक जिम्मेदारी रहेगी, इसलिए अपने ज्ञान का प्रयोग करें और लोगों से सहज रहें. आज व्यापार अच्छा रहेगा, निवेश भी कर सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर दिन है. वहीं सुख में वृद्धि होगी और रिश्तों में समंजस बढ़ेगा, दाम्पत्य जीवन के लिए समय अनुकूल है.
आज का उपाय: मां लक्ष्मी का पूजन और रोली से तिलक अर्पित करके दिन की शुरुआत करें.
कुम्भ राशि
आज कुंभ वाले सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें. लोगों का प्रयास आपके मनोबल को कमजोर करने का रहेगा, इसीलिए सकारात्मक दृष्टिकोण से अपने कार्य पर ध्यान दें. लापरवाही से बचें. भाग्य का साथ 65% से ऊपर ही मिलेगा. जॉब मे सामान्य स्थितियां रहेंगी, जिम्मेदारियां को लेकर कुछ परिवर्तन आ सकता है. वहीं व्यापार मे अधिक परिश्रम रहेगा. नई योजनाओं का सृजन करने और इस विषय को लेकर कार्य करने का दिन है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. नए रिश्तों को लेकर उत्साहित रहेंगे.
आज का उपाय: हनुमान जी का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
मीन राशि
आज मीन अपने अधिकार क्षेत्र में वृद्धि का अनुभव करेंगे. सकारात्मक सोच और उच्च मनोबल आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा. आज किन्ही बड़ी चीजों को मैनेज करने का अवसर मिलेगा. आपकी सूझबूझ और मौके को परखने की प्रवृत्ति आपको नई उपलब्धियां से जोड़ेगी. आज स्थान परिवर्तन भी कर सकते हैं. जॉब के लिए प्रयास सफल रहेंगे, भाग्य का साथ 60% से ऊपर रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद अनुभव सामने आएगा.
आज का उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.