घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी मशरूम मंचूरियन, जो हर डिनर को बना दे खास और मजेदार, हरकोई पूछेगा रेसिपी
Mushroom Manchurian Recipe: आप रोज-रोज वही दाल, सब्जी और रोटी खाकर थोड़ा बोर हो चुके हैं और डिनर में कुछ नया, चटपटा और रेस्टोरेंट जैसा ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. कई बार मन करता है कि कुछ इंडो-चाइनीज खाया जाए, लेकिन बाहर का खाना हर बार मंगाना सही नहीं लगता. ऐसे में घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिल जाए, तो बात ही कुछ और होती है. मशरूम मंचूरियन ऐसी ही एक डिश है जो दिखने में शानदार, खाने में मजेदार और बनाने में उतनी मुश्किल नहीं है जितना लोग सोचते हैं. बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट मशरूम, ऊपर से चटपटी और हल्की तीखी ग्रेवी-ये कॉम्बिनेशन किसी का भी दिल जीत सकता है. अच्छी बात ये है कि इसे आप ड्राय या ग्रेवी दोनों स्टाइल में बना सकते हैं.
इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही ऐसा स्वाद तैयार कर सकते हैं कि खाने वाले यकीन ही नहीं करेंगे कि ये बाहर से ऑर्डर नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री
फ्राई करने के लिए
-200 ग्राम मशरूम
-3 बड़े चम्मच मैदा
-2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
-काली मिर्च पाउडर
-लाल मिर्च पाउडर
-नमक
-तेल
ग्रेवी के लिए
-1 बड़ा चम्मच तेल
-हरी मिर्च
-अदरक और लहसुन
-1 प्याज
-1 शिमला मिर्च
-सोया सॉस
-रेड चिली सॉस
-टोमेटो केचप
-विनेगर
-कॉर्नफ्लोर स्लरी
-हरा प्याज
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर साफ कपड़े से सुखा लें, अगर बड़े हैं तो आधे काट लें.
2. अब एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर इतना हो कि मशरूम अच्छी तरह कोट हो जाएं.
3. कड़ाही में तेल गरम करें और बैटर में डूबे मशरूम को डालकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. निकालकर टिश्यू पर रख दें.
4. अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें, उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भूनें. इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर हल्का सा क्रंच रहने तक पकाएं.
5. अब इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस, केचप और विनेगर डालें. फिर कॉर्नफ्लोर स्लरी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने दें.
6. अंत में फ्राई किए हुए मशरूम डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें और ऊपर से हरा प्याज डालकर सर्व करें.
परफेक्ट टेस्ट के लिए टिप्स
मशरूम को ज्यादा देर पानी में न रखें, वरना पानी छोड़ेंगे. फ्राई करते वक्त तेल अच्छे से गरम होना चाहिए. ग्रेवी ज्यादा पतली न रखें.
ज्यादा पकाने से मशरूम सॉफ्ट हो जाते हैं, इसलिए अंत में ही डालें.