इमली चटनी बनाने का देसी तरीका, 15 मिनट भिगोएं, फिर इतनी चीजें डालकर सिलबट्टे पर पीसें, मुंह लग जाएगा स्वाद

Share to your loved once


Last Updated:

Imli Chutney Recipe: इमली की चटनी खट्टी और मीठी दोनों होती है. यही इसका असली मजा है. इसे दाल-चावल, रोटी-सब्जी या चाट-पकौड़ी के साथ खाया जाए, तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है. जानें शिवपुरी के गांवों में कैसे बनाई जाती है ये चटनी…

Imli Chutney Recipe: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गर्मी आते ही चटपटी चटनियों का दौर शुरू हो जाता है. हर घर में चटनियां बनती हैं. खासकर सिलबट्टे पर चटनी बनाने का प्रक्रिया यहां अब भी देखी जाती है. इसी कड़ी में खट्टी-मीठी इमली की चटनी बेहद फेमस है. इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. गर्मी के दिनों में जब इमली मिलती है, तब गांव के हर घर में सिलबट्टे पर इसकी चटनी बनती है. हालांकि, कुछ लोग इमली की चटनी अलग तरीके से बनाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी जबरदस्त हो जाता है. वही तरीका हम आपको बताते हैं.

इमली की चटनी खट्टी और मीठी दोनों होती है. यही इसका असली मजा है. इसे दाल-चावल, रोटी-सब्जी या चाट-पकौड़ी के साथ खाया जाए, तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है. गांव में जब इसे थाली में रखा जाता है, तो सबसे पहले लोग इसी को देखते हैं. खाने का मन और ज्यादा करने लगता है. गर्मी में कई बार भूख कम लगती है, लेकिन इमली की चटनी खाने का मन हमेशा करता है. बस एक चम्मच चटनी खाओ और पूरा स्वाद बदल जाता है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े शौक से खाता है.

सॉस भी इसके आगे फेल!
गांव में इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान और मजेदार होता है. कई लोग इसे मिट्टी के बर्तन में बनाते हैं, जिससे इसका स्वाद और अच्छा हो जाता है. इसमें गुड़, नमक, लाल मिर्च, जीरा और कभी-कभी पुदीना मिलाया जाता है. इन सब चीज़ों से चटनी का स्वाद बहुत बढ़िया हो जाता है. इमली की चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि गर्मी में ठंडक भी देती है. इसे खाने से पेट भी ठीक रहता है. इसलिए लोग इसे गर्मी में ज़रूर बनाते हैं. आजकल बाजार में बहुत सारे सॉस मिलते हैं, लेकिन इमली की चटनी जैसा स्वाद किसी में नहीं होता. इसका देसी स्वाद अलग ही मज़ा देता है.

इमली चटनी बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले इमली को पानी में 15–20 मिनट भिगो दें. फिर उसे हाथ से मसलकर उसका गूदा निकाल लें और छान लें. इसमें गुड़, नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा डाल दें. धीमी आंच पर पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए. चाहें तो थोड़ा पुदीना भी डाल सकते हैं. ठंडी होने पर चटनी तैयार है. इसे खाने के साथ परोसें.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP