dal cooking tips । दाल बनाने का सही तरीका

Share to your loved once


Dal Cooking Tips: दाल हमारे रोज के खाने का सबसे जरूरी हिस्सा होती है और लगभग हर घर में रोज बनती है. हम इसे हेल्दी समझकर खाते हैं क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर दाल बनाने का तरीका ही गलत हो तो इसका पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पाता. ज्यादातर लोग जल्दी के चक्कर में दाल को बस धोकर सीधे कुकर में डाल देते हैं और यही सबसे बड़ी गलती है. इससे ना सिर्फ दाल का स्वाद कम हो जाता है बल्कि इसके पोषक तत्व भी सही तरीके से शरीर तक नहीं पहुंचते. इतना ही नहीं, गलत तरीके से बनी दाल कई बार गैस, भारीपन और अपच जैसी समस्याएं भी पैदा कर देती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी दाल स्वाद में भी बेहतरीन हो और सेहत के लिए भी पूरी तरह फायदेमंद बने, तो इसका सही तरीका जानना बहुत जरूरी है. कुछ आसान बदलाव करके आप अपनी रोज की दाल को और ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं.

दाल को भिगोना क्यों जरूरी है
दाल बनाने का सबसे पहला और जरूरी स्टेप है उसे भिगोना. अक्सर लोग इस स्टेप को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही सबसे अहम होता है. जब आप दाल को कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगोते हैं, तो उसके दाने नरम हो जाते हैं. इससे दाल जल्दी पकती है और उसका स्वाद भी बेहतर आता है. साथ ही यह प्रक्रिया दाल को पचाने में आसान बनाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं.

भिगोया हुआ पानी क्यों फेंकना चाहिए
बहुत से लोग दाल को उसी पानी में पकाते हैं जिसमें उसे भिगोया गया था, लेकिन यह सही तरीका नहीं है. भिगोने के दौरान दाल में मौजूद कुछ अशुद्धियां और तत्व पानी में निकल आते हैं. इसलिए उस पानी को फेंककर दाल को ताजे पानी में पकाना चाहिए. इससे दाल ज्यादा साफ और हेल्दी बनती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

उबाल के बाद झाग हटाना है जरूरी
जब दाल को उबालते हैं, तो ऊपर सफेद झाग बनता है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही एक और बड़ी गलती है. इस झाग में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन में दिक्कत पैदा कर सकते हैं. सही तरीका यह है कि कुकर बंद करने से पहले एक उबाल आने दें और फिर चम्मच से ऊपर का सारा झाग निकाल दें. इससे दाल हल्की और पेट के लिए बेहतर बनती है.

मसाले डालने का सही समय
दाल में नमक और हल्दी डालने का भी सही समय होता है. जब आप झाग हटा लें, उसके बाद ही नमक और हल्दी डालें. इससे मसाले दाल के अंदर तक अच्छे से मिल जाते हैं और स्वाद भी बेहतर आता है. अगर आप इसे धीमी आंच पर पकाते हैं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

पाचन के लिए तड़का क्यों जरूरी है
दाल में अंत में लगाया गया तड़का सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि पाचन के लिए भी जरूरी होता है. हींग और जीरा का तड़का दाल को हल्का बनाता है और गैस बनने से रोकता है. इससे दाल खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता और पेट भी ठीक रहता है.

सही तरीके से बनी दाल के फायदे
अगर आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आपकी दाल ना सिर्फ स्वादिष्ट बनेगी बल्कि पूरी तरह गट फ्रेंडली भी होगी. इससे शरीर को आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व सही मात्रा में मिलते हैं. साथ ही यह दाल पचाने में आसान होती है और शरीर को एनर्जी भी देती है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP