प्रयागराज में गो मांस वाली बिक रही थी बिरयानी? आनन-फानन में पहुंची पुलिस, 4 को किया अरेस्ट

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जायका रेस्टोरेंट में उस वक्त बवाल शुरू हो गया, जब कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक पर बिरयानी में गो मांस डालकर बेचने का आरोप लगाया. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रयागराज में गो मांस वाली बिक रही थी बिरयानी? पहुंची पुलिस, 4 को किया अरेस्टZoom

प्रयागराज जिले में गोमांस वाली बिरयानी बेचने का आरोप.

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सिटी जोन के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग में एक नॉनवेज रेस्टोरेंट के खिलाफ गो मांस की बिरयानी बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है. नवाबी जायका रेस्टोरेंट पर आरोप है कि बेसहारा गोवंश की हत्या कर गोमांस से बिरयानी बनाकर बेचता था.

एफआईआर हो गई दर्ज
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद गौ के प्रांत मंत्री रक्षा लालमणि तिवारी की तहरीर पर बीएनएस की धारा 191(2),352, 351(3) यूपी गोवध निवारण अधिनियम 5 और 8 के तहत खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चारों आरोपियों मोहम्मद जैद, मिज्जन, अयान, समसुल लका को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायतकर्ता लालमणि तिवारी को लगातार बेसहारा गोवंश की हत्या कर उसके मांस की बिरयानी बेचने की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत के आधार पर वह अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे थे. रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की.

पुलिस ने रेस्टोरेंट से बरामद किए मांस
इसके बाद मौके पर खुल्दाबाद थाना पुलिस को भी बुलाया गया. पुलिस ने रेस्टोरेंट से अलग-अलग डिब्बे में मांस भी बरामद किया है. पुलिस जिसे जांच के लिए लैब भेजेगी. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. जब तक पुलिस मामले की जांच कर रही है, तब तक फूड कोर्ट को बंद कर दिया गया है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP