‘घमंड-रूढ़िवादी सोच ने बर्बाद की शादी’, प्रियदर्शन को तलाक के 10 साल बाद हुआ अफसोस, बताई अलग होने की वजह

Share to your loved once


Last Updated:

‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन इन दिनों अपनी फिल्म के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. डायरेक्टर तलाक के 10 साल बाद एक्स वाइफ लिसी के साथ दोबारा अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर रहे हैं. दोनों फिर से साथ रह रहे हैं, लेकिन कपल ने साफ किया कि उनका दोबारा शादी का कोई इरादा नहीं है. इसके साथ प्रियदर्शन ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि घमंड और पुरनी सोच की वजह से उनका तलाक हुआ था.

ख़बरें फटाफट

'घमंड ने बर्बाद की शादी', प्रियदर्शन को तलाक के 10 साल बाद हुआ अफसोसZoom

प्रियदर्शन और लिसी तलाक के 10 साल बाद दोबारा साथ रह रहे हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मोंं से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को लेकर खबरों में बने हुए हैं. इसके साथ ही डायरेक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में हैं. प्रियदर्शन अपने तलाक के 10 साल बाद एक बार फिर एक्स-वाइफ लिसी के साथ रह रहे हैं. दोनों को कई पब्लिक इवेंट में भी साथ देखा गया. इस दौरान प्रियदर्शन ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक्स-वाइफ लिसी के साथ हैं लेकिन दोनों का फिर से शादी का कोई इरादा नहीं है.

ब प्रियदर्शन ने एक बार फिर अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी. फिल्मफेयर के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने लिसी से अलग होने की वजह पर विचार किया. वो कहते हैं कि उनकी पुरानी रुढ़िवादी सोच और घमंड उनके रिश्ते के बीच आया.

2016 में प्रियदर्शन और लिसी ने तलाक ले लिया था

उन्होंने कहा, ‘हम 32 साल तक साथ रहे. आखिरकार, हमारे बीच बोरियत और अहंकार आ गया. ऐसा अहंकार कि ‘मैं तुम्हारी वजह से हूं, या तुम मेरी वजह से हो.’ इससे हमारा रिश्ता थोड़ा कड़वा हो गया. इसलिए हमने तय किया कि अलग होना ही बेहतर है’. डायरेक्टर आगे कहते हैं कि अलग होने के बाद उन दोनों को अपने रिश्ते की अहमियत समझ आई.

तलाक के 10 साल बाद फिर साथ आया कपल

प्रियदर्शन ने आगे बताया, ‘तलाक के कुछ साल बाद हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे को मिस कर रहे हैं. तो हम वापस आ गए. बात इतनी ही सीधी है. इसका मतलब था कि कहीं न कहीं सच्चा प्यार छुपा हुआ था. किसी का साथ होना जरूरी है. साथ बहुत मायने रखता है’. वो कहते हैं कि अब उन्हें अपनी गलती का एहसास है.

प्रियदर्शन और लिसी की शादी 13 दिसंबर 1990 को हुई थी. करीबन 32 साल साथ गुजारने के बाद प्रियदर्शन की पत्नी लिसी ने साल 2014 में तलाक की अर्जी डाली थी. 2 साल के लंबे केस के बाद कोर्ट ने 2016 में कपल का तलाक मंजूर कर दिया था. उस वक्त तलाक के प्रोसेस पर बात करते हुए लिसी ने कहा था कि ये एक इमोशनल तौर पर चैलेंजिंग प्रोसेस था और आखिरकार तलाक मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली थी.  बाद में प्रियदर्शन ने भी अपने हिस्से की गलती मानी थी और कहा था कि उनके अहंकार और रुढ़िवादी परवरिश के कारण वो अपनी पत्नी से अनरियलिस्टिक चीजों की उम्मीद कर रहे थे.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP