top 6 zodiac signs that can nail acting careers | zodiac signs that make best actors astrology insights | जन्मजात एक्टर होते हैं इन 6 राशि वाले, बचपन

Share to your loved once


Best zodiac For Acting: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग होता है, और यही गुण किसी व्यक्ति के करियर को भी प्रभावित करते हैं. अभिनय की दुनिया में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता और भावनाओं को जीवंत करने की कला बेहद जरूरी होती है. ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जो ना सिर्फ कम्यूनिकेट करने में बल्कि आत्मविश्वास के साथ एक्टिंग और अपनी कला व क्रिएटिविटी की वजह अक्सर लाइमलाइट में भी रहते हैं. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इन राशियों पर ग्रहों का ऐसा प्रभाव होता है जो इन्हें कला, अभिनय और क्रिएटिव फील्ड में सफलता दिला सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. कहा जाता है कि ये लोग जल्दी योजना बदल सकते हैं और कम्यूनिकेट करने में काफी माहिर होते हैं. वे आसानी से किरदार बदल सकते हैं, इसलिए वे बहुत अच्छे अभिनेता माने जाते हैं. इनकी तेज सोच और हाजिरजवाबी की वजह से ये ऐसे रोल में भी अच्छा करते हैं, जहां तुरंत प्रतिक्रिया देनी हो. आर. माधवन, सोनम कपूर, विजय, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई अभिनेता इस राशि से आते हैं.

सिंह राशि
कई लोग मानते हैं कि सिंह राशि के लोग जन्मजात कलाकार होते हैं क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं. सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने की चाहत, इन्हें मंच और स्क्रीन के लिए बेहतरीन बनाती है. सिंह राशि के लोग अपनी ओवर-द-टॉप अदाओं के लिए जाने जाते हैं और वे वहां सबसे अच्छा करते हैं, जहां वे खुलकर अपनी बात कह सकें और लोगों का ध्यान पा सकें. सैफ अली खान, संजय दत्त, तापसी पन्नू, कियारा आडवाणी समेत कई अभिनेता इस राशि से आते हैं.

तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए ये लोग स्वाभाविक रूप से सुंदरता, कला और सौंदर्य की ओर आकर्षित होते हैं. इनकी समझदारी और हाजिरजवाबी इन्हें टीवी पर देखने में मजेदार बनाती है. तुला राशि के लोग संतुलन बनाए रखने में भी माहिर होते हैं, जिससे वे गहरे किरदारों को भी अच्छे से निभा पाते हैं. अमिताभ बच्चन, रेखा, रणबीर कपूर, परिनीति चोपड़ा समेत कई अभिनेता इस राशि से आते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग अपने अभिनय में गहराई और ताकत लाते हैं क्योंकि इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. कहा जाता है कि वे बहुत जुनूनी और भावुक होते हैं. वे मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण और बदलाव वाले रोल में भी अच्छा करते हैं. इनका रहस्यमयी अंदाज इन्हें देखने में दिलचस्प बनाता है. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन, कमल हासन, तब्बू समेत कई अभिनेता इस राशि से आते हैं.

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. धनु राशि के लोग खुले विचारों वाले और नए अनुभवों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसलिए वे नए और अलग-अलग रोल निभाने में अच्छे होते हैं. वे हमेशा कुछ नया आजमाने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे वे डायनामिक रोल में सबसे अलग नजर आते हैं. गोविंदा, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, दीया मिर्ज़ा समेत कई अभिनेता इस राशि से आते हैं.

मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत संवेदनशील और अपनी भावनाओं से जुड़े होते हैं, जो अभिनय के लिए जरूरी गुण हैं. इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं. इस राशि के जातक दूसरों की जगह खुद को रखकर गहराई से अभिनय कर सकते हैं और असली भावनाएं दिखा सकते हैं. कई लोग मानते हैं कि मीन राशि के लोग और मेथड एक्टर्स में कई समानताएं होती हैं. आमिर खान, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर इस राशि से आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP