50 बार रिजेक्ट हुआ वो गाना, उदित नारायण-लता मंगेशकर ने बनाया BLOCKBUSTER, मूवी ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Lata Mangeshkar Udit Narayan superhit Song : संगीतकार जिस ट्यून को डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के घर पर पांच माह तक गुनगुनाता रहा. सुबह-शाम ट्यून सुनाता रहा. उस पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया. संगीतकार जब भी प्रोड्यूसर के घर सिटिंग के लिए पहुंचता था, यही ट्यून सबसे पहले बजाता था. एक समय तो ऐसा आया जब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर इस धुन को सुनते ही मुंह बना लेते थे. जैसे कह रहे हों कि तुम अपने मन का कर लो. अपने ही मन का गाना बजा लो मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसी धुन पर बना गाना लव ट्रायंगल फिल्म की पहचान बन गया. लता मंगेशकर-उदित नारायण ने इसे अपनी खनकती आवाज से बलॉकबस्टर गाना बना दिया. मूवी ने 3 नेशनल अवॉर्ड भी जीते. यह गाना कौन सा था और वो ब्लॉकबस्टर फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं.

जिस धुन को प्रोड्यूसर बिल्कुल ही पसंद ना करें, उसी धुन पर बने गाना उसकी फिल्म में दसियों बार बैकग्राउंड में बजे, पूरी फिल्म की पहचान बन गए तो इसे आप क्या कहेंगे. इस गाने को पूरे देश ने गुनगुनाया. आज भी जब इस गाने का ओपनिंग म्यूजिक बजता है तो लोग के दिल-दिमाग में फिल्म की कहानी उभरने लगती है. संगीतकार पूरे पांच माह तक यही धुन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को सुनाता रहा था. कम से कम 50 बार यह धुन रिजेक्ट हुई. फिर कुछ ऐसा हुआ कि वही धुन सबकी फेवरेट बन गई. महज 10 मिनट में गाना लिखा गया. हम बात कर रहे हैं दिल तो पागल फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने ‘अरे रे रे ये क्या हुआ…’ की.

‘दिल तो पागल है’ फिल्म का डायरेक्शन-प्रोडक्शन यश चोपड़ा ने किया था. 1997 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.<br />बतौर डायरेक्टर यश चोपड़ा की यह 19वीं फिल्म थी जो आज भी अपने म्यूजिक, सिनेमेट्रोग्राफी, कहानी, लव ट्रायंगल के लिए जानी जाती है. 30 अक्टूबर 1997 को यह फिल्म रिलीज हुई थी. कॉलेज गोइंग यूथ को ध्यान में रखकर यह फिल्म बनाई गई थी. फिल्म का म्यूजिक उत्तम सिंह ने कंपोज किया था. गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे. म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. हर गाना सुपरहिट था.

फिल्म का गाना जरूर 10 मिनट में लिखा गया था लेकिन म्यूजिक कंपोज करने में पूरे तीन साल लगे थे. फिल्म में शाहरुख खा, माधुरी दीक्षित, लीड रोल में थे. अक्षय कुमार-करिश्मा कपूर सपोर्टिंग रोल में थे. कहानी यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने लिखी थी. डायलॉग आदित्य चोपड़ा ने लिखे थे. स्क्रीनप्ले यश चोपड़ा-तनूजा चंद्रा और पामेला चोपड़ा ने मिलकर लिखा था. डायरेक्शन-प्रोडक्शन यश चोपड़ा का था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की असली जान उसका मेलोडियस म्यूजिक था. फिल्म में 54:34 मिनट की लेंग्थ के 11 गाने रखे गए थे. फिल्म के पॉप्युलर सॉन्ग में ‘दिल तो पागल है’ टाइटल सॉन्ग, ‘अरे रे रेरे क्या हुआ, तूने ना पहचाना…’, ‘भोली सी सूरत’, ‘कब तक चुप बैठे, अब तो कुछ है बोलना’, ‘ले गई ले गई’ ‘प्यार कर’ शुमार है.

फिल्म का सबसे पॉप्युलर सॉन्ग ‘अरे रे रेरे क्या हुआ’ साबित हुआ. यह गाना पूरी फिल्म में बार-बार बैंकग्राउंड में सुनाई देता है. गाना दो पार्ट में था. व्हिसल भी सुनाई देती है. यह गाना फिल्म की पहचान बन गया. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसकी ट्यून को सुनकर यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा-पामेला चोपड़ा मुंह बना लेते थे. संगीतकार उत्तम सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था.

संगीतकार उत्तम सिंह ने इस गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए कहा था, ‘ ‘7 माह तक मैं यश चोपड़ा फैमिली को एक ट्यून बार-बार सुनाया करता था. वो ट्यून थी : ‘तारा रा रा रा ररारा ताराराररारा..तारा रारारारा…….तारारररारारा’. सब लोग इस ट्यून पर कोई रिएक्शन नहीं देते थे. इतना ही नहीं, इसे सुनकर उदास हो जाते थे. जैसे कह रहे हों कि तुम अपने गाने का शौक पूरा कर लो. मैं इस ट्यून को अपनी खुशी के लिए गाता था. पांच माह तक गाता रहा, किसी को यह ट्यून अच्छी नहीं लगी. एक दिन यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा को ने ट्यून सुनी. उन्होंने पसंद आई. उन्होंने कहा कि इस पर बना गाना बहुत पॉप्युलर होगा. इतना सुनते ही सब हैरान रह गए. हम सब लोग उस पर गाना लिखने लगे.’

उत्तम सिंह ने आगे बताया, ‘शुरुआत में उस ट्यून के बोल मैंने ही लिखे थे. ये बोल थे : ‘मैंने तो तुमसे ये कहा, तुम तो मेरी हो, मैंने तो तुमसे ये कहा, मैं भी तुम्हारा हूं’. गीतकार आनंद बख्शी को बुलाया गया. गाने के डमी बोल सुनते ही वो बाथरूम में चले गए. मुझे लगा कि ट्यून पसंद नहीं आई. बख्शी साहब लौटकर आए और बोले कि उत्तम सिंह, यश जी, आपकी सिचुएशन, आपकी पिक्चर के हिसाब से ट्यून कहती है : ‘अरे रे रे ये क्या हु, तूने ना पहचाना, अरे रे बनता है तो बन जाए अफसाना.’ गाने के बोल सुनते ही सब लोग खुश हो गए. बाद में यही गाना फिल्म की पहचान बन गया.’

‘दिल तो पागल है’ फिल्म में करिश्मा कपूर का रोल पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था. अक्षय कुमार ने फिल्म में काम जरूर किया लेकिन वो अपने रोल से खुश नहीं थे. उन्होंने जो पैसा देने का वादा किया गया था, वो भी नहीं मिला. पूरे 11 साल उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ कोई फिल्म नहीं की. सुपर स्टार शाहिद कपूर इस फिल्म के एक गाने ‘मुझको हुई ना खबर, चोरी-चोरी छिपकर, ले गई’ में बैकग्राउंड डांसर थे. करीब 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘दिल तो पागल है’ ने 71 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. यह 1997 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP