आईपीएल इतिहास में सबसे सुस्त शतकीय पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, टॉप पर सबसे बड़ा स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में इन दिनों तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है. धमाकेदार पारी खेलकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाले बैटर के बीच सुस्त शतक का भी अनोखा रिकॉर्ड है. भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में विराट कोहली संयुक्त रूप से टॉप पर है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शतक बनाना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन कुछ शतक अपनी धीमी गति के कारण चर्चा में आ जाते हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे धीमे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सभी भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें विराट कोहली का नाम भी है. आइए जानते हैं आईपीएल के टॉप 5 सबसे धीमे शतकवीरों की सूची.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 2004 में 72 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे. कोहली ने अपना शतक 67 गेंदों में पूरा किया. यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे धीमा शतक था. यह कोहली के आईपीएल करियर का 8वां शतक था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के शतक की बदौलत आखिरी गेंद पर जीत हासिल की.

मनीष पांडे ने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से डेक्कन चार्जर्स (डीसी) के खिलाफ सेंचुरियन में शतक जड़ा था. यह आईपीएल और टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का पहला शतक था. इस मैच में पांडे ने 73 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. पांडे ने अपना शतक 67 गेंद में पूरा किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुंबई इंडियंस (एमआई) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2011 में केवल एक ही शतक लगाया है. मास्टर ब्लास्टर ने कोच्चि टस्कर्स केरल (केटीके) के खिलाफ 66 गेंद में शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए. यह सचिन का टी20 क्रिकेट में पहला और आखिरी शतक था. उन्होंने अपने पहले 50 रन 43 गेंद में बनाए, इसके बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे. उन्होंने आखिरी 5 ओवर में 45 रन बनाए, जिसमें फाइन लेग पर छक्का और लॉन्ग ऑन पर बड़े शॉट शामिल थे. उन्होंने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया, और पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया.

64 गेंद – केएल राहुल (आईपीएल 2019): विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की ओर से मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 64 गेंदों में शतक जड़ा. यह उनके करियर का दूसरा शतक था. राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए.

62 गेंद – अंबाती रायुडू (आईपीएल 2018): चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए अंबाती रायुडू ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 62 गेंद में शतक लगाया. रायुडू इस मैच में ओपनिंग करने उतरे और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई. उन्होंने 62 गेंद में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP