स्वाद भी सेहत भी! घर पर बनाएं नारियल और गुड़ के पौष्टिक लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

स्वाद भी सेहत भी! घर पर बनाएं नारियल और गुड़ के पौष्टिक लड्डू, नोट करें रेसिपी

Last Updated:

Coconut-Jaggery Laddu Recipe: आज के समय में लोग हेल्दी और हाइजीनिक खाने की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. खासकर मिठाइयों में लोग अब ऐसी चीजें पसंद कर रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. इसी कड़ी में नारियल और गुड़ से तैयार होने वाले लड्डू एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं. यह लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं. बल्कि इनमें किसी प्रकार की रिफाइंड चीनी या केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह शरीर के लिए सुरक्षित और पौष्टिक माने जाते हैं.

गृहणी राधिका प्रजापति ने बताया कि इस खास रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए केवल दो मुख्य सामग्री सूखा नारियल और गुड़ की जरूरत होती है. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा घी भी डाला जा सकता है. यह लड्डू बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाते हैं.

उन्होंने बताया कि सबसे पहले सूखे नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. ताकि उसका बुरादा तैयार हो जाए. इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें गुड़ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह घोल लें. जब गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए, तो इसे छानकर उसकी अशुद्धियां अलग कर लें.

अब इस गुड़ के घोल को धीमी आंच पर पकाएं. जब तक यह गाढ़ी चाशनी का रूप न ले ले. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे नारियल का बुरादा मिलाएं और लगातार चलाते रहें. चाहें तो इस समय एक चम्मच घी डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है. जब मिश्रण अच्छी तरह मिलकर गाढ़ा हो जाए. तो गैस बंद कर दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर हाथों की मदद से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें. इस दौरान नारियल और गुड़ की खुशबू बेहद आकर्षक लगती है. जो किसी को भी लुभा सकती है.

लड्डू पूरी तरह ठंडे हो जाने के बाद उन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इन लड्डुओं को फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. रोजाना एक या दो लड्डू का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह पाचन के लिए भी लाभदायक होता है.

गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है. जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. वहीं नारियल में फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की प्रोसेस्ड शुगर या केमिकल नहीं होता. जिससे यह पूरी तरह प्राकृतिक और हेल्दी मिठाई बन जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP