IITian Baba Marriage| IIT Baba Wife: स्पेस इंजीनियर हैं IIT बाबा की वाइफ, किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Share to your loved once


Last Updated:

IITian Baba Marriage, IIT Baba Wife: महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले अभय सिंह एक बार फ‍िर चर्चा में हैं. अब उन्‍होंने शादी कर ली है. जिसके बाद वह और उनकी पत्‍नी दोनों काफी सुर्खियों में हैं. लोग ये जानना चाहते हैं कि भला वह कौन है जिससे बाबा ने शादी कर ली और उसने कहां तक पढाई लिखाई की है?

ख़बरें फटाफट

स्पेस इंजीनियर हैं IIT बाबा की वाइफ, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?Zoom

iit, IIT alumnus, Maha Kumbh Mela, IITian Baba Abhay Singh Marriage, IITian baba wife: आईआईटीयन बाबा अभय सिंह की वाइफ की कहानी.

IITian Baba Marriage, IIT Baba Wife: IIT बाबा अभय सिंह इन दिनों फिर चर्चा में हैं. महाकुंभ में ‘IITian बाबा’ के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह ने हाल ही में शादी कर ली है. अब वे अकेले नहीं, अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ दिख रहे हैं. दोनों 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में शादी के बंधन में बंधे. शादी के बाद यह जोड़ा बैंक से जुड़े कुछ काम निपटाने के लिए 6 अप्रैल को हरियाणा के झज्जर स्थित अभय के पैतृक घर आया जहां स्थानीय लोग उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े.आइए जानते हैं कि उनकी पत्‍नी कौन हैं?

कौन हैं अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका?

अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका कर्नाटक की रहने वाली हैं. वे मूल रूप से बेंगलुरु की हैं. प्रीतिका भी इंजीनियर हैं और अध्यात्म की ओर काफी रुचि रखती हैं. अभय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रीतिका बेहद सरल, ईमानदार और सच्ची इंसान हैं. दोनों शादी से बेहद खुश हैं और फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं.प्रीतिका ने अभय के बारे में कहा कि अभय बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं.प्रीतिका की पढ़ाई काफी शानदार रही है. उन्होंने मंगलूर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज (SJEC)से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीटेक किया उसके बाद उन्होंने एमआईटी मणिपाल से एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. मास्टर्स के दौरान उन्होंने बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA)में रिसर्च इंटर्नशिप भी की. ब्रह्मांड के रहस्य खोजते-खोजते प्रीतिका खुद अध्यात्म की ओर मुड़ गईं.

अभय सिंह कौन हैं और उनकी डिग्रियां क्या हैं?

अभय सिंह उर्फ IITian बाबा का जन्म 3 मार्च 1990 को हरियाणा के झज्जर जिले के सासरोली गांव में हुआ.उनके पिता का नाम कर्ण सिंह और मां का नाम शीला देवी है. एक छोटी बहन भी है.अभय ने अपनी पढ़ाई IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक की. 2020 में वे कनाडा चले गए और वहां एक कंपनी में काम किया. 2021 में भारत लौटने के बाद उन्होंने फोटोग्राफी शुरू की.2024 में वे परिवार से दूर हो गए और नवंबर तक परिवार ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था. 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में वे बाबा के वेश में दिखे और ‘IIT बाबा’ के नाम से मशहूर हो गए.

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

अभय और प्रीतिका की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी. शुरू में दोनों अच्छे दोस्त बने, फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया.मात्र 8 महीने की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया.15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में दोनों ने शादी कर ली. दोनों का कहना है कि वे एक बड़े उद्देश्य के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं.अभय और प्रीतिका ने बताया कि वे श्री यूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं. यह एक ऐसी संस्था होगी जो ज्ञान को आध्यात्मिक साधनाओं के साथ जोड़ेगी.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP