अचानक बदला मौसम, बढ़ी मुश्किलें! जोधपुर में बारिश के बाद बिजली गुल, किसानों पर संकट – News18 हिंदी
Jodhpur Weather Update Today: जोधपुर में अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हो गया. देर रात गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. आधे शहर में अंधेरा छा गया, जबकि लोगों को गर्मी से राहत भी मिली. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा गंभीर रही, जहां ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया. खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आगे भी सतर्क रहने की सलाह दी है. अचानक आए इस बदलाव ने जहां एक ओर मौसम को सुहावना बनाया, वहीं दूसरी ओर लोगों और किसानों के लिए नई मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं.
