Number Of Teeth And Luck: आपके कितने दांत हैं, 32, 31, 30, 29 या 28? सामुद्रिक शास्त्र से जानें आप राजा हैं, धनी हैं या फिर दुखी आत्मा
Number Of Teeth Meaning: मुनष्य के 32 दांत होते हैं, लेकिन सभी लोगों के 32 दांत हों, ऐसा नहीं है. कुछ लोगों के 31, तो कुछ लोगों के 30 दांत हो सकते हैं, वहीं दांतों की संख्या 29 और 28 भी हो सकती है. सामुद्रिक शास्त्र में दांतों की संख्या के आधार पर मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है. कहने का मतलब यह है कि आप दांतों की संख्या के आधार पर अपना भविष्य जान सकते हैं. यहां पर प्राकृतिक रुप से व्यक्ति को प्राप्त दांतों की संख्या के बारे में बात हो रही है. आइए जानते हैं दांतों की संख्या के आधार पर भविष्यवाणी.
32 दांत का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के 32 दांत होते हैं, वे लोग राजा के समान होते हैं. उनके पास हर प्रकार की सुख और सुविधाएं होती हैं. वे लोग साहसी, पराक्रमी, दान दाता भी हो सकते हैं. उन लोगों के अंदर राजा के गुण होते है.
31 दांत का अर्थ क्या है?
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के 31 दांत होते हैं, वे लोग भोगी प्रवृति के होते हैं. वे प्राप्त संसाधनों का भरपूर भोग करते हैं.
30 दांत वाला व्यक्ति कैसा होता है?
जिस व्यक्ति के दांतों की संख्या 30 होती है, वे लोग कम धनवान होते हैं. कहने मतलब यह है कि उनका काम पैसों के बिना अटकता नहीं है, धन का प्रबंध वे कहीं से भी कर लेते हैं. हालांकि उनका बैंक बैलेंस, प्रॉपर्टी कम हो सकती है.
29 दांत का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र में 29 दांत वाले व्यक्ति के बारे में भी भविष्यवाणी की गई है. जिन लोगों के दांतों की संख्या 29 होती है, वे लोग धनहीन होते हैं. उन पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है. इसके साथ ही वे दुखी भी रहते हैं.
28 दांत वाला व्यक्ति कैसा होता है?
जिन लोगों के 28 दांत होते हैं, उन लोगों को सामुद्रिक शास्त्र में सुखी बताया गया है. ऐसे लोगों के पास भौतिक जीवन में सुख के सब साधन होते है. ऐसे लोग तनाव मुक्त होकर सुखी जीवन व्यतीत करते हैं. इनको किसी चीज का अभाव महसूस नहीं होता है.
28 से कम दांत वाले लोग
यदि किसी के दांतों की संख्या 28 से कम है तो वे लोग दुखी होते हैं. उनका जीवन दुख, मानसिक पीड़ा, तनाव, चिंता, धन की कमी आदि से घिरा रहता है.
ऐसे दांत वाले लोग होते हैं धनवान और सुखी
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के दांत कुंद की कली यानि सफेद चमेली की कली के समान होते हैं या लाल फुंसी के समान बहुत घने, चिकने, साफ और तेज दाढ़ों वाले दांत होते हैं, तो ऐसे लोग धनवान होते हैं.
सामुद्रिक शास्त्र में बताय गया है कि जिन बच्चों के नीचे के दांत 1 साल के अंदर निकल आते हैं, वे राजदंत कहलाते हैं, जोकि शुभ फल प्रदान करते हैं.