मैं तो अंडर 19 क्रिकेट के दिनों से …विराट कोहली ने देख ली फिल्म, धुरंधर डायरेक्टर अदित्य धर को नहीं हो रहा यकीन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली ने देख ली फिल्म, धुरंधर डायरेक्टर अदित्य धर को नहीं हो रहा यकीन

Last Updated:

क्रिकेट की दुनिया के किंग विराट कोहली ने बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर देखने के बाद जो प्रतिक्रिया दी उससे फिल्म के डायरेक्टर अदित्य धर बेहद उत्साहित हैं. इसे लेकर आदित्य धर ने एक भावुक नोट लिखा, “वाह! यकीन नहीं हो रहा कि ये सच में हो रहा है विराट, इसका मेरे लिए बहुत मतलब है. मैं आपकी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों से फैन हूं.”

विराट कोहली ने देख ली फिल्म, धुरंधर डायरेक्टर अदित्य धर को नहीं हो रहा यकीनZoom

धुरंधर देखने के बाद विराट कोहली ने की तारीफ, डायरेक्टर अदित्य धर हुए गदगद

नई दिल्ली. बॉलीवुड में इस वक्त सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया जिसने हर किसी को इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में खींच लिया. इस लिस्ट में भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ना सिर्फ फिल्म देखी बल्कि इसकी दिल खोलकर सोशल मीडिया पर तारीफ भी कर डाली. जब इतने बड़े लीजेंड ने प्रतिक्रिया दी हो तो भला फिल्ममेकर कैसे पीछे रह जाए. आदित्य धर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा द्वारा उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिली शानदार प्रतिक्रियाओं पर रिएक्शन दिया है.

अदित्य ने दोनों के शब्दों को “बेहद भावुक करने वाले” और गहराई से प्रेरित करने वाले बताया. विराट कोहली ने जब फिल्म को भारत में पहले कभी न देखे गए सिनेमाई अनुभव के रूप में सराहा, तो आदित्य धर ने एक भावुक नोट लिखा, “वाह! यकीन नहीं हो रहा कि ये सच में हो रहा है विराट, इसका मेरे लिए बहुत मतलब है. मैं आपकी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों से फैन हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, “एक पीढ़ी में एक बार आने वाले लीजेंड को इस तरह प्यार दिखाते देखना अलग ही एहसास है. जिस तरह आप हर बार देश का नाम रोशन करते हैं, वो हमें भी प्रेरित करता है… हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत का नाम ऊंचा करने की कोशिश करते रहेंगे. जय हिंद.”

आदित्य धर ने अनुष्का शर्मा की तारीफ का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने करीब चार घंटे लंबी कहानी और रणवीर सिंह के नेतृत्व वाली पूरी कास्ट की एक्टिंग की सराहना की थी. उनके नोट पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने लिखा, “इतनी बेहतरीन कलाकार से ऐसी प्रतिक्रिया मिलना वाकई भावुक कर देने वाला है. बहुत-बहुत धन्यवाद अनुष्का. ये हमें और ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करता है, ईमानदारी, दिल और मकसद के साथ कहानियां सुनाने के लिए… ताकि कुछ ऐसा बना सकें जो लोगों के दिलों को छू जाए.”

विराट, अनुष्का ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की

इससे पहले विराट कोहली ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बेमिसाल सिनेमाई अनुभव बताया था. उन्होंने कहा था कि करीब चार घंटे की फिल्म के दौरान वह एक बार भी नहीं हिले और रणवीर सिंह की एक्टिंग को “बियॉन्ड ब्रिलियंट” कहा था. अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की सोच और क्राफ्ट की तारीफ की थी. उन्होंने इसे “रोमांचक और डूब जाने वाला” बताया और आदित्य धर की सोच और कास्ट की एक्टिंग की सराहना की थी.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह के नेतृत्व वाली ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है. फिल्म को पूरे भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और डब्ड वर्जन भी खूब देखे जा रहे हैं. फिल्म में आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अब तक 1,021 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP