जीरो बजट में पेड़ से थाली तक! छतरपुर में कैथा से बन रहा खट्टा पाउडर और स्वादिष्ट चटनी

Share to your loved once


होमताजा खबरlifestyle

पेड़ से थाली तक! छतरपुर में कैथा से बन रहा खट्टा पाउडर और स्वादिष्ट चटनी

Last Updated:

Kaitha chutney powder recipe : छतरपुर जिले में वैसे तो तमाम तरह के पेड़ पाए जाते हैं लेकिन कैथा पेड़ अपनी खास पहचान बनाता है. दरअसल, जिले के ग्रामीण इलाकों में कैथा फल से तमाम तरह की चीज़ें बनाई जाती हैं. कैथा अचार से लेकर चटनी और कैथा पाउडर बनाया जाता है.

ख़बरें फटाफट

Kaitha Powder Recipe : छतरपुर जिले में वैसे तो तमाम तरह के पेड़ पाए जाते हैं लेकिन कैथा पेड़ अपनी खास पहचान बनाता है. दरअसल, जिले के ग्रामीण इलाकों में कैथा फल से तमाम तरह की चीज़ें बनाई जाती हैं. गर्मी के मौसम में कैथा फल को सुखाकर कैथा पाउडर बनाया जाता है. साथ ही कैथा फल की चटनी और अचार भी बनाई जाती है.

गृहिणी केशकली लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि हमारे गांव में सालों से कैथा पेड़ पाए जाते हैं. इन पेड़ों में कैथा फल मिलते हैं. वैसे तो 12 महीने कैथा फल मिलते हैं लेकिन गर्मी सीजन में इसका उपयोग बढ़ जाता है. गर्मी मौसम में तो घर-घर कैथा फल इकट्ठा होने लगता है. केशकली बताती हैं कि वह 12 महीने कैथा फल बीनने का काम करती हैं. हमारे यहां बिना पैसे खर्च किए ही कैथा मिल जाते हैं. अभी गर्मी शुरू हो गई है तो इस फल की कैथा चटनी से लेकर कैथा पाउडर बनाते हैं.

केशकली बताती हैं कि सबसे पहले वह पेड़ से गिरे हुए कैथा घर लाती हैं फिर इन्हें फोड़ती हैं. इसके बाद कैथा के गूदा को हसिए की सहायता से बकला से अलग करती हैं. फिर गूदे को काटकर धूप में सुखाती हैं. अगर आप चटनी बनाना चाहते हैं तो हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक के साथ मिलाकर आप कैथा चटनी बना सकते हैं. ये चटनी स्वाद के साथ फायदेमंद होती है.

सालभर बाजार से अमचूर पाउडर नहीं खरीदना पड़ता
केशकली बताती हैं कि कैथा चटनी के साथ ही गर्मियों में कैथा से ही खट्टा पाउडर तैयार करते हैं. कैथा फल पाउडर तैयार करने के लिए कैथा गूदा को सुखाना पड़ता है. इस गूदे को तब तख सुखाते हैं जब तक ये पापड़ की तरह सूख नहीं जाते हैं. इन्हें सुखाने के बाद फिर इसे खल-मूसर की सहायता कूटते हैं. इसके बाद इसे चलनी से छानकर इसका पाउडर तैयार कर लेते हैं. इसी पाउडर का इस्तेमाल सब्जियों के बनाने में करते हैं. हमें सालभर बाजार से अमचूर पाउडर नहीं खरीदना पड़ता है.

सब्जियों से लेकर मटर चाट बनाने में उपयोग 
केशकली बताती हैं कि जब भी घर में करेला और राम करेला की सब्जी बनाते हैं तो इसमें बाजार का किसी भी तरह का खट्टा पाउडर नहीं डालते बल्कि घर का ही बना कैथा पाउडर डाल देते हैं. साथ ही मटर चाट बनाने में भी कैथा पाउडर डालते हैं.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP