13 साल से IPL खेल रहे जसप्रीत बुमराह के सामने 15 साल का बच्चा, छक्कों में डील करने वाले वैभव सूर्यवंशी से कैसे निपटेंगे
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की सबसे बड़ी टक्कर के रूप में देखे जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह की टक्कर होगी. दोनों ही धमकेदार खेल के लिए जाने जाते हैं. वैभव गेंदबाजों को बाउंड्री पार भेजने में माहिर है जबकि बुमराह के यॉर्कर बल्लेबाजों को बेबस कर देते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगे जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले यूथ लेवल पर धमाल मचा रहे युवी सनसनी वैभव सूर्यवंशी टॉप फॉर्म में हैं. उन्होंने महज 15 बॉल पर फिफ्टी ठोकते हुए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की. अब उनका सामना जिस टीम से होने जा रहा है उसमें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी और घातक गेंदबाज हैं. इस मैच में उनके उतरने का हर किसी को इंतजार है. सबसे ज्यादा उत्सुकता लोगों में बुमराह से उनकी टक्कर को देखने की है.
अब यह बात सबको पता है कि 15 साल का यह खिलाड़ी लेग साइड को टारगेट करना पसंद करता है. खासकर लॉन्ग ऑन और स्क्वायर लेग के बीच के एरिया में. गेंदबाजों ने सूर्यवंशी की स्टंप्स को निशाना बनाने और शॉर्ट बॉल से उसे परखने की कोशिश की है. ये रणनीति उसके लिए फायदेमंद साबित हुई है, जिससे वह आसानी से ऑन साइड में शॉट मारकर बाउंड्री पार कर लेता है.
बुमराह के यॉर्कर के सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी
सूर्यवंशी को जीटी के गेंदबाजों ने लगातार ऑफ स्टंप पर या उसके बाहर गेंदबाजी की. ये गेम प्लान का हिस्सा था जिससे उसकी ताकत को कम किया जा सके. ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी करेंगे. बुमराह की यॉर्कर का सामना वैभव कैसे करेंगे यह सबको देखना है. इतना ही नहीं धीमी गति की बॉल को करने में माहिर बूम बूम का सामना तूफानी शॉट्स लगाने वाले वैभव कैसे करेंगे ये दोना होगा.
32 साल के बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
उसकी 18 गेंद में 31 रन की पारी में 22 रन ऑफ साइड पर आए, जिसमें एक चौका और थर्ड मैन के ऊपर शानदार छक्का शामिल था. कवर और लॉन्ग ऑफ की तरफ भी उन्होंने रन बनाए. जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए एक्स फैक्टर का काम करते हैं. चाहे पावरप्ले हो, मिडिल ओवर हो या डेथ ओवर, 32 साल का यह गेंदबाज सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. उसकी लाइन, लेंथ और विविधता पर नियंत्रण उसे किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल बना देता है, फिर चाहे वह 15 साल का ही क्यों न हो.
मंगलवार को सूर्यवंशी को गुवाहाटी में लीग की सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम के खिलाफ एक और कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा. आईपीएल में कुछ ही टीमें मुंबई इंडियंस की तरह अनुशासित गेंदबाजी योजना को लागू करने में सक्षम हैं, और उनकी विविध और अनुभवी पेस अटैक सूर्यवंशी को परखने के लिए बिल्कुल सही साबित हो सकती है. हार्दिक पांड्या ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच मिस किया था. रविवार को ट्रेनिंग में लौट आए और मंगलवार के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें