अनपढ़, जाहिल, गंवार हैं शौकत अली.. AIMIM नेता के सुहेलदेव पर बयान से बवाल.. ओमप्रकाश राजभर ने कहा- माफी मांगें, वरना..

Share to your loved once


Last Updated:

UP Politics: AIMIM के यूपी चीफ शौकत अली के महाराज सुहेलदेव राजभर को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि शौकत अली अनपढ़, जाहिल और गंवार हैं. यदि पढ़ा-लिखा होता तो उसे पता होता कि सुहेलदेव राजभर कौन थे.

ख़बरें फटाफट

AIMIM नेता के सुहेलदेव पर बयान से बवाल.. ओमप्रकाश राजभर ने कहा- माफी मांगेंZoom

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने AIMIM नेता शौकत अली को बताया अनपढ़

आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर जमकर हमला बोला. मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शौकत अली को बेवकूफ, अनपढ़, जाहिल, गंवार बताया. मंत्री का कहना है कि यदि वह पढ़ा लिखा होता तो उसको पता होता की महाराजा सुहेलदेव कौन थे. भारत में जब मुसलमान का शासन था तो आईने अकबरी को ही संविधान माना जाता था. वहीं अंग्रेजों के शासन में गजेटियर को संविधान माना जाता था. उसमें वह पढ़े तो उसको मालूम हो जाएगा कि अफगानिस्तान का रहने वाला सैयद सलार मसूद गाजी भारत को लूटने के उद्देश्य से, यहां के मठ मंदिर को लूटते हुए राजाओं को परास्त करते हुए भारत को गुलाम बनाने के लिए आया था.

राजभर ने आगे कहा कि इनके द्वारा जो इस तरीके की बयानबाजी की जा रही है, वहां कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों में लुटेरों का मेला लगता था.  आज योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पिछले 10 जून को अब यहां महाराज राजभर सुहेलदेव का मेला 10 दिनों तक लगेगा. गाजी लुटेरा था और महाराजा सुहेलदेव जी ने भारत की अखंडता और भारत को गुलाम होने से बचाया. वह एक राष्ट्रवीर हैं. उनकी हमें पूजा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अपने इस बयान पर यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

बरेली के मौलाना जैसा होगा हाल 

मंत्री राजभर ने कहा कि सैयद सालार मसूद गाजी लूटने और भारत को गुलाम बनाने के उद्देश्य से भारत आया था. जब वह बहराइच पहुंचा तो महाराजा सुहेलदेव ने आसपास के महाराजाओं को बुलाया और चर्चा की कि जब देश सुरक्षित होगा तो, हम लोग सुरक्षित होंगे. सभी लोगों ने सहमति जताकर एकजुट होकर सैयद सालार मोहम्मद गाजी के साथ युद्ध किया. 17 दिन तक लगातार युद्ध हुआ जिसके बाद गाजी फरार हो गया. इसके बाद 18वें दिन महाराजा सुहेलदेव ने सैयद सलार गाजी को मार डाला. AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती देते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि शौकत अली माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा. हजरतगंज थाने में शौकत अली के विरोध मुकदमा दर्ज है. वह जेल जाएगा. हाल वही होगी जो बरेली वाले मौलाना का हुआ था. यह देश कानून से चल रहा है.  कानून का राज है.  आज पूरा देश और पूरी दुनिया जान गई है कि गाजी बहुत पाजी था.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP