‘धुरंधर 2’ में कैसे मिला दाऊद इब्राहिम का रोल? दानिश इकबाल ने किया खुलासा, एक्टर से पूछे गए थे ये 3 सवाल
Last Updated:
‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाकर दानिश इकबाल रातों-रात चर्चा में आ गए हैं. फिल्म की 1600 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच दानिश ने खुलासा किया है कि उन्हें यह चैलेंजिंग रोल आखिर मिला कैसे. दिलचस्प बात यह है कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की टीम ने उनसे केवल तीन सवाल पूछे थे. इसके बाद दानिश इकबाल को दाऊद इब्राहिम का रोल मिल गया था. हालांकि, स्क्रीन पर खौफ पैदा करने वाला यह सफर दानिश के लिए काफी कांटों भरा रहा, जिसमें घंटों का प्रोस्थेटिक मेकअप शामिल था.

‘धुरंधर 2’ में दाऊद इब्राहिम का रोल निभाकर मशहूर हुए दानिश इकबाल.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दुनियाभर में 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच चुकी है. फिल्म की इस बड़ी सफलता के बीच छोटे मगर असरदार किरदारों की खूब चर्चा हो रही है. खासकर दाऊद इब्राहिम की, जिसे फिल्म में दानिश इकबाल ने निभाया है. उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस किरदार ने दानिश इकबाल को रातों-रात पॉपुलैरिटी दिलाई है. हालांकि, उनका स्क्रीन स्पेस कम था, लेकिन उनकी एक्टिंग गहराई सीधे दिल को छू गई. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दानिश को यह चैलेंजिंग रोल कैसे मिला था?
View this post on Instagram