यूपी के इस जिले में उतरे 3 हेलिकॉप्टर, ट्रकों से आए 50 जवान, चढ़ गए पानी की टंकी पर फिर…

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेना के तीन हेलिकॉप्टर अचानक से खेतों में लैंड कर गए. इसके बाद चार ट्रक से सेना के करीब 50 जवान उतरे और पानी टंकी पर अपना मोर्चा संभाल लिया.

UP के इस जिले में उतरे 3 हेलिकॉप्टर, ट्रक से आए 50 जवान, चढ़े पानी की टंकी परZoom

बांदा में उतरा सेना का हेलिकॉप्टर.

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रंज नदी के पास एक-एक कर अचानक से तीन हेलिकॉप्टर उतरे और फिर चार ट्रक से पहुंचे जवानों ने राम तालाब के पास बनी पानी टंकी को घेर लिया. इतना सबकुछ देखने के बाद हड़कंप मच गया. सारे जवान पानी की टंकी पर चढ़ गए और मोर्चा संभाल लिया. हालांकि बाद में पता चला कि यह एक संयुक्त सैन्य अभ्यास था. करीब दो घंटे तक चले सैन्य अभ्यास का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

घरों से बाहर निकलने लगे लोग
जिले के नरैनी तहसील के पुकारी गांव में दोपहर अचानक हेलिकॉप्टरों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए. गांव के ऊपर और खेतों में हेलिकॉप्टर मंडराता देख लोग घरों से बाहर निकल आए. लोगों के मुताबिक एक हेलिकॉप्टर रंज नदी किनारे पुल के पास उतरा, उससे जवान बाहर निकले. इसके बाद दूसरा हेलिकॉप्टर बड़ौरा बाबा मंदिर के पास उतरा. वहीं तीसरा हेलिकॉप्टर अरविंद अग्निहोत्री के खेत में लैंड किया.

हेलिकॉप्टर और ट्रक से आए थे जवान
हेलिकॉप्टर से उतरे करीब 20 जवान नदी किनारे अलग-अलग जगहों पर फैल गए. इस दौरान पुकारी गांव में आर्मी के चार ट्रकों से करीब 50 जवान नीचे उतरे और फिर राम तालाब के पास बनी पानी टंकी पर चढ़ गए और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने लगे. करीब दो घंटे तक जवान नदी किनारे और खेतों में एक्टिव रहे. अचानक इस एक्शन से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

सेना और वायुसेना का ज्वाइंट ऑपरेशन था
हालांकि बाद में पता चला कि सेना और वायुसेना का ज्वाइंट ऑपरेशन था. इस मामले में नरैनी क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस सैन्य गतिविधि की कोई अधिकृत जानकारी नहीं है. संभवतः यह संयुक्त सैन्य अभ्यास रहा होगा. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज18 नहीं करता.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP