माधुरी दीक्षित की हमशक्ल थी ये हुस्नपरी, शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट! 5 साल में 17 फिल्में देकर हुईं गुमनाम
Last Updated:
90 के दशक की वो खूबसूरत हसीना, जिसने करियर के पीक पर शादी कर एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. ये एक्ट्रेस 1 फिल्म से ही रातोंरात फेमस हो गई थीं. लोग तो 90s में इस हसीना को ‘छोटी माधुरी’ या माधुरी की हमशक्ल कहा करते थे.
नई दिल्ली. वो बला की खूबसूरत हसीना, जिसने अक्षय कुमार की बहन बनकर दी थी, सुपरहिट फिल्म. फिर ऐसी चमकी किस्मत कि 5 साल में 17 फिल्में कर डाली.इस एक्ट्रेस की स्माइल और चेहरा काफी हद तक माधुरी से मिलने का दावा किया जाता था.
बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकीं की वो हुस्नपरी कोई और नहीं फरहीन खान हैं. रोनित रॉय स्टारर फिल्म जान तेरे नाम में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. अपनी डेब्यू से ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था. लोग आज भी उनकी फिल्म के गानों को भूल नहीं पाए हैं.
अपनी पहली ही फिल्म से छाई फरहीन की को लोग उस दौर में माधुरी दीक्षित की हमशकल भी कहा करते थे. फरहीन ने अपने करियर के पीक पर एक हिंदू क्रिकेटर से शादी रचा ली थी. उनका नाम था मनोज प्रभाकर.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फरहीन मुस्लिम थीं, उनके पिता ने तीन शादियां की थी. ये देख फरहीन के मन में डर और रोष था.इसलिए उन्होंने सोच रखा था कि वह किसी मुस्लिम से शादी के बजाय हिंदू शख्स से शादी करेंगी.
एनबीटी में छपी एक खबर के मुताबिक और कई रिपोर्ट्स की मानें तो वह मनोज भी फरहीन पर फिदा हो गए थे. उन्होंने साल 1994 में शादी भी कर ली. लेकिन रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं.
फरहीन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सैनिक’ में काम किया था. इस फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आए थे. फिल्म में फरहीन ने अक्षय की बहन का रोल निभाया था. इसके अलावा अपने करियर में उन्होंने ‘अमानत’, ‘आग का तूफान’ और ‘दिल की बाजी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.
फरहीन ने बॉलीवुड के साथ साउथ में भी काम किया है. साल 1993 में उन्होंने कमल हासन के साथ तमिल फिल्म ‘कलैगनन’ में काम किया था. उनकी ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी.
बता दें कि फरहीन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने महज 5 साल में 17 फिल्मों की थी. लेकिन करियर के पीक पर उन्होंने शादी रचा ली. ये वो वक्त था, जब माधुरी दीक्षित, दिव्या भारती, काजोल, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस छाई हुई थीं.