Coconut Chutney : पास नहीं आएगी लू…नारियल पानी से ज्यादा दमदार इसकी चटनी, मिनटों में करें तैयार

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

पास नहीं आएगी लू…नारियल पानी से दमदार इसकी चटनी, मिनटों में करें तैयार

Last Updated:

Coconut chutney recipe : नारियल की ये देसी चटनी गर्मियों में ठंडक और स्वाद का परफेक्ट मेल है. हेल्दी और झटपट बनने वाली ये रेसिपी इडली, डोसा या पराठे के साथ हर बाइट को स्पेशल बना देती है. इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, दही और नमक. गर्मियों में यह ठंडी चटनी खाने का मजा दोगुना कर देती है और पेट को भी हल्का रखती है. अगर नारियल ताजा होगा तो स्वाद और भी बढ़िया आएगा. तीखा पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इस चटनी को आप फ्रिज में 1 से 2 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.

गर्मियों के मौसम में हल्का और ठंडक देने वाला खाना सबसे अच्छा लगता है. नारियल की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि पेट के लिए भी हल्की रहती है. इसे आप इडली, डोसा या पराठे के साथ भी आसानी से खा सकते हैं.

लोकल 18 से फरीदाबाद की रहने वाली सुनीता बताती हैं कि मैं इस चटनी को अपने देसी अंदाज में तैयार करती हूं. घर पर बनी चटनी बाजार से कहीं ज्यादा हेल्दी और ताजा होती है, खासकर गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देती है.

सुनीता बताती हैं कि इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, दही और नमक. पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा पानी भी रखें. तड़के के लिए राई, उड़द दाल, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च की जरूरत होती है, जो चटनी का स्वाद और बढ़ा देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले नारियल, हरी मिर्च, अदरक, दही और नमक को मिक्सी में डालें. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से पीस लें ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो हल्का गाढ़ा रहेगा तो खाने में ज्यादा स्वाद आएगा.

अब एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें राई डालें जब चटकने लगे तो उड़द दाल डालें. इसके बाद करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें. यह तड़का चटनी में डालते ही खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ा देता है.

तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें और ऊपर से तड़का डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे आप गरम-गरम इडली, डोसा, उपमा या रवा डोसा के साथ परोस सकते हैं. गर्मियों में यह ठंडी चटनी खाने का मजा दोगुना कर देती है और पेट को भी हल्का रखती है.

अगर नारियल ताजा होगा तो चटनी का स्वाद और भी बढ़िया आएगा. तीखा पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इसे आप फ्रिज में 1 से 2 दिन तक स्टोर कर सकते हैं लेकिन ताजा खाने में इसका स्वाद सबसे अच्छा लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP