जीत के बाद घटिया हरकत पर उतरी आरसीबी की टीम, वीडियो देखते ही सीएसके के फैंस का खून खौल उठेगा
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही है. अनुभवी प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके का तीसरी मैच आरसीबी से था. मैच में जीत के बाद आरसीबी ने सीएसके को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया.

आरसीबी की टीम ने सीएसके को किया ट्रोल
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार शुरुआत की है. सनराइजर्स को अपने पहले मैच में 6 विकेट से हराने के बाद आरसीबी ने सीएसके को भी 43 रनों से पीटा. सीएसके के खिलाफ मुकाबले में तो आरसीबी के बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी. आरसीबी ने मैच में 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद सीएसके को आरसीबी के गेंदबाजों ने 207 रन पर रोक दिया.
सीएसके के खिलाफ दमदार जीत के बाद आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल कर दिया. धोनी चोट के कारण सीएसके के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में आरसीबी ने जितेश शर्मा का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक शानदार कैच लपक रहे है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “एक था जो विकेट के पीछे से…..” बता दें कि ये बात दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के लिए मशहूर है कि कैसे वह विकेट के पीछे खड़े होकर टीम को चलाते हैं, लेकिन अभी वह सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं हैं.