तो अब साथ रहेंगे ज्योति मौर्या और आलोक! दोनों की तरफ से केस लिए गए वापस, कहां हैं उनकी बेटियां?

Share to your loved once


Last Updated:

एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच विवाद थमने लगा है. दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग अदालतों में दायर मुकदमे वापस लिए जाने लगे हैं. हाल ही में आलोक मौर्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी प्रतियोगी परीक्षा का इंटरव्यू के लिए गए हुए थे.

तो अब साथ रहेंगे ज्योति मौर्या और आलोक! दोनों की तरफ से केस लिए गए वापसZoom

एसडीएम ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच सुधर रहे हैं रिश्ते.

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और सफाई कर्मी पति आलोक मौर्या का पारिवारिक विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है. दोनों के बीच आपसी सहमति से रिश्ते काफी हद तक सुधर गए हैं. वर्ष 2023 में सफाई कर्मी पति आलोक मौर्या से विवाद के बाद चर्चा में बहुचर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या सुर्खियों में आई थीं. जिला अदालत प्रयागराज और इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे भी दोनों की ओर से वापस लिए जा रहे हैं. फोन पर हुई बातचीत में खुद आलोक मौर्या ने इस बात की पुष्टि की है.

ज्योति मौर्या के साथ उनकी दोनों बेटियां
इन दिनों ज्योति मौर्या गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं. दोनों बेटियां भी उन्हीं के साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं. जबकि आलोक मौर्या प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं. ज्योति मौर्या और पति आलोक मौर्या के बीच विवाद के बाद मामला जिला अदालत से लेकर हाई कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट में पति आलोक मौर्या ने पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग में याचिका दाखिल की थी. जबकि ज्योति मौर्या ने पति से छुटकारा पाने के लिए जिला अदालत में अर्जी दाखिल की थी.

पुरुष आयोग के गठन की अब भी है मांग
हालांकि पीसीएस अधिकारी पत्नी से पीड़ित होने के बाद आलोक मौर्या अभी भी पुरुष आयोग के गठन की पैरवी कर रहा है. पुरुष आयोग के गठन की मांग को लेकर राज्य महिला आयोग से भी मुलाकात कर चुके हैं. पहले भी पुरुष आयोग गठन की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला आयोग अध्यक्ष से मांग कर चुके हैं. आलोक मौर्या यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी और पीसीएस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP