झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी की चोटी पकड़कर पीटा, गर्दन पर गंडासा रगड़ने का वीडियो वायरल

Share to your loved once


Last Updated:

Hardoi News: हरदोई के पचदेवरा में अंधविश्वास की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां बीमारी के इलाज के नाम पर एक तांत्रिक और उसके बेटों ने 13 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से पिटाई की. वायरल वीडियो में आरोपी बच्ची की चोटी पकड़कर उसे पीटते और गर्दन पर गंडासा रगड़ते हुए दिख रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुजारी परमेश्वरदीन और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है.

हरदोई में झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से क्रूरता, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल VideZoom

फोटो-AI

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. पचदेवरा थाना क्षेत्र के ‘नई बस्ती’ गांव में अंधविश्वास के चलते एक 13 साल की मासूम बच्ची को इलाज के नाम पर अमानवीय यातनाएं दी गईं. इस पूरी घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तांत्रिक बच्ची के साथ हैवानियत करता नजर आ रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पचदेवरा के नई बस्ती गांव की रहने वाली पूजा ने अपनी 13 वर्षीय बेटी स्वीटी की तबीयत खराब होने पर उसे गांव के ही एक कथित पुजारी परमेश्वरदीन शर्मा के पास ले जाने का फैसला किया. पूजा को उम्मीद थी कि झाड़-फूंक से उसकी बेटी ठीक हो जाएगी, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपनी लाडली को दरिंदों के हवाले कर रही है. 1 अप्रैल की देर शाम जब वे पुजारी के पास पहुंचे, तो परमेश्वरदीन और उसके बेटों ने झाड़-फूंक का ड्रामा शुरू किया.

गर्दन पर गंडासा और चोटी पकड़कर पिटाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी परमेश्वरदीन बच्ची की चोटी पकड़कर उसे बेरहमी से घसीट रहा है और पीट रहा है. हद तो तब हो गई जब उसने बच्ची की गर्दन पर धारदार गंडासा (बांका) रखकर उसे डराना शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपी के बेटे, मंजेश और संजेश भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी मासूम बच्ची को थप्पड़ों और घूंसों से जमकर पीटा. बच्ची दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन अंधविश्वास में डूबे तांत्रिक का दिल नहीं पसीजा.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP