KKR vs PBKS LIVE Scorecard, IPL 2026 Match: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स का बड़ा चैलेंज

Share to your loved once


KKR vs PBKS LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइडराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा. अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. केकेआर अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. केकेआर को अपने पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से हारी थी. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला सीजन का तीसरा मुकाबला केकेआर के लिए बेहद अहम है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.

Kolkata vs Punjab LIVE Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, एमपी स्टोइनिस, एम जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल.

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Score: केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

Kolkata vs Punjab LIVE Score: बारिश बन सकती है विलेन

मौसम का मिजाज केकेआर और पीबीकेएस को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, केकेआर-पीबीकेएस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है. शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश होने के आसार हैं. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं. शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो अगले घंटे में बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी और रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी. ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है.

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Score: कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है. यहां की सतह सपाट होती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल पाते हैं. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर दिखाने लगते हैं. छोटी बाउंड्री और ओस के कारण यहां लक्ष्य का पीछा करना अक्सर आसान होता है.

Kolkata vs Punjab LIVE Score: केकेआर के लिए अच्छी खबर

मुकाबले से पहले केकेआर के लिए अच्छी खबर आई है. मथीशा पथिराना ने नेट्स में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है और वे लगातार बेहतर हो रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर को उम्मीद है कि उनके 18 करोड़ रुपये के इस खिलाड़ी को आईपीएल के लिए टीम में शामिल किया जा सकेगा. पथिराना के टीम से जुड़ने से केकेआर की गेंदबाज को बूस्ट मिलेगा। वह टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

कोलकाता बनाम पंजाब लाइव स्कोर: पंजाब और केकेआर का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें केकेआर का पलड़ा भारी है. केकेआर ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हो गया था.

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Score: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे पंजाब के ‘किंग्स’

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स आज के मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी. पंजाब ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देकर सीजन की जबरदस्त शुरुआत की है. टीम अब तक मजबूत नजर आई है. ऐसे में उसकी कोशिश आज केकेआर को भी हराने की होगी.

कोलकाता बनाम पंजाब लाइव स्कोर: केकेआर को पहली जीत की तलाश

केकेआर की टीम इस सीजन में अपनी पहली जीत ढूंढ रही है. मुंबई इंडियंस से मिली पहले मुकाबले में हार के बाद केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच भी गंवा दिया. ऐसे में केकेआर की नजरें आज अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होंगी. केकेआर को उम्मीद होगी कि टीम पिछले दो मुकाबलों में दिखीं अपनी कमजोरियों को दूर करते हुए मैदान पर उतरे.

Kolkata vs Punjab LIVE Score: कोलकाता नाइटराइडर्स टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना. उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Score: पंजाब किंग्स टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन. मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. केकेआर को को अपनी पहली जीत की तलाश है, जबकि पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP