शतक से शुरू, शतक पर अंत… भारत का वो इकलौता बल्लेबाज, जिसका रिकॉर्ड ‘अमर’ है

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

शतक से शुरू, शतक पर अंत… भारत का वो इकलौता बल्लेबाज, जिसका रिकॉर्ड ‘अमर’ है

Last Updated:

Mohammad Azharuddin: मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं. कप्तानी के साथ-साथ उन्होंने बल्लेबाजी में कई ऐसे कीर्तिमान बनाए, जब आज भी कायम है. हालांकि, उनके करियर का अंत विवादस्पद रहा, लेकिन फिर भी सुनहरे अक्षरों में उनका नाम भारतीय क्रिकेट में अंकित है.

शतक से शुरू, शतक पर अंत... भारत का वो इकलौता बल्लेबाज, जिसका रिकॉर्ड 'अमर' हैZoom

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे दिग्गज क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत किसी ना किसी कीर्तिमान से की है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है किसी बल्लेबाज का अपने डेब्यू मैच में शतक लगाना है. किसी भी बल्लेबाज के लिए ऐसा करना ड्रीम डेब्यू होता है, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिला है कि कोई बल्लेबाज अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने के साथ-साथ करियर के आखिर मैच में भी उसके नाम सैकड़ा हो. ऐसा ही एक भारतीय क्रिकेटर और पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं.

मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में अपने करियर की शुरुआत शतक से की थी और करियर के आखिरी मैच में भी उनके नाम शतक है. सिर्फ इतना ही नहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम करियर के पहले तीन टेस्ट मैचों में लगातार तीन शतक बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. इस धमाकेदार शुरुआत के कारण ही वह आगे चलकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे.

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कब किया था टेस्ट डेब्यू

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम के लिए साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उस समय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर थे. अपने डेब्यू मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की मैराथन पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 322 गेंदों का सामना किया, जिसमें अजहरुद्दीन ने 10 चौके लगाए थे. डेब्यू मैच के दूसरी पारी में अजहरुद्दीन की बल्लेबाजी नहीं आई थी.

विवादों के साथ खत्म हुआ अजहरुद्दीन का करियर

मोहम्मद अजहरुद्दीन को क्रिकेट में कलाई का जादूगर कहा जाता था, लेकिन उनका शानदार करियर विवादों के साथ खत्म हुआ. मैच फिस्किंग स्कैंडल में नाम के आने के बाद साल 2000 के बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो पाई. मार्च, 2000 में अजहरुद्दीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे थे. ये उनके करियर का 99वां टेस्ट भी था. इस टेस्ट मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 102 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, लेकिन दुर्भाग्य से इस मैच में टीम इंडिया को जीत नहीं मिल पाई. इस तरह अजहरुद्दीन ने अपने टेस्ट करियर का अंत भी शतक के साथ किया.

भारतीय टीम के लिए अजहरुद्दीन का करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अजहरुद्दीन का करियर शानदार रहा. टीम इंडिया के लिए वे 99 टेस्ट और 334 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट में उन्होंने 45.03 की औसत से 22 शतक और 21 अर्धशतक के साथ 6215 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में अजहरुद्दीन ने 74.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9378 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनके नाम 7 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP