अब गोरखपुर जाने वालों को मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे ने चलाई खास ट्रेन, जानें शेड्यूल

Share to your loved once


Last Updated:

भारतीय रेलवे ने गर्मी की भीड़ के लिए गोरखपुर नई दिल्ली और छपरा पठानकोट के बीच दो वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं.इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की पूरी संभावना है,अगर आप यात्रा का प्‍लान कर रहे हैं तो इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कर सकते हैं.

अब गोरखपुर जाने वालों को मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे ने चलाई खास ट्रेनZoom

जुलाई तक चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें.

नई दिल्ली. गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो वीकली स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से गोरखपुर, छपरा और आसपास के इलाकों के लोगों को भारी राहत मिलेगी. अब इन रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है.

रेलवे के अनुसार पहली ट्रेन 05101/05102 गोरखपुर जंक्शन – नई दिल्ली – गोरखपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन हर शनिवार को गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी और हर रविवार को नई दिल्ली से गोरखपुर वापस आएगी. ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी (23 मई को छोड़कर). इसमें कुल 13 ट्रिप्स होंगे. इस ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच लगाए गए हैं.

गोरखपुर से शाम 4 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में नई दिल्ली से सुबह 9:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.दूसरी ट्रेन 05193/05194 छपरा – पठानकोट – छपरा साप्ताहिक स्पेशल है. यह ट्रेन हर सोमवार को छपरा से पठानकोट के लिए रवाना होगी और हर बुधवार को पठानकोट से छपरा वापस आएगी. यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी. इसमें भी एसी और स्लीपर कोच होंगे.

ये दोनों ट्रेनें गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी. इससे दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य शहरों में काम करने वाले लोगों को गर्मी की छुट्टियों में घर जाने सुविधा होगी. रेलवे ने बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. आमतौर पर इस सीजन में कंफर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है. इन अतिरिक्त ट्रेनों से यात्री कन्फर्म टिकट बुक कर सकेंगे.रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की प्‍लानिंग करने से पहले योजना पहले से बनाएं और आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP