Weekly horoscope 6 to 12 April 2026 Libra, Scorpio Sagittarius | saptahik rashifal 6 to 12 April 2026 tula vrishchik dhanu | साप्ताहिक राशिफल 6 से 12

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Horoscope 6 to 12 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह तुला राशि वालों को कई अवसर मिलेंगे तो वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. तुला राशि वालों की इस सप्ताह कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी और बाजार में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय अपने वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने की भूल ना करें. धनु राशि वालों को इस सप्ताह ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा और दिनचर्या एवं खान-पान का विशेष ख्याल रखें. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 6 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलZoom

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

तुला राशि वालों के अप्रैल के इस सप्ताह सोचे हुए सभी कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे. जिसके चलते इनके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद लकी साबित हो सकता है. इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सीनियर आपके कार्य की तारीफ करते हुए नजर आएंगे. आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा. समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस से जुड़े लोग अपनी कारोबारी प्रगति को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे. आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय में बदलाव आना प्रारंभ हो गया है. कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी. बाजार में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा. घरेलू मसले बातचीत के माध्यम से हल होते हुए नजर आएंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े से मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी. सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा. इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बन सकते हैं. इस सप्ताह आप पर परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की विशेष कृपा बरस सकती है.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

वृश्चिक राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए बहुत सूझबूझ से काम करने की आवश्कता रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह आपको अपने अहम का त्याग करके लोगों को मिलाजुला कर काम करना श्रेयस्कर रहेगा अन्यथा आपको तमाम तरह की तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं. अगर आपको करियर या कारोबार में मनोकूल परिणाम प्राप्त न हों तो बिल्कुल भी निराश ना हों क्योंकि अगर अच्छा समय नहीं रहा तो बुरा समय भी नहीं रहेगा. कहने का तात्पर्य यह है कि रात के बाद सुबह होगी और आगे आने वाला समय आपका होगा. सिर्फ और सिर्फ धैर्य के साथ आपको अपने कर्म को बढ़िया तरीके से करना होगा. इस सप्ताह आपको अपने जीवन के बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति और बड़ी चुनौतियों से पार पाने के लिए अपने से बड़ों की सलाह का पूरी तरह से पालन करना उचित रहेगा. किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय अपने वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने की भूल ना करें. सप्ताह के मध्य में आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है. कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछ परेशानी होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा. लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम होते नजर आएंगे. हालांकि जीवन की तमाम आपाधापी के बीच आपको सभी के साथ बेहतर संवाद बनाए रखना होगा.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

धनु राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह थोड़ा धीमी प्रगति लिए रह सकता है और उन्हें अपने सोचे हुए कार्यों में उम्मीद से कम सफलता की प्राप्ति हो सकती है. यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको इसे पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की चुनौतियां बनी रह सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. व्यवसाय एवं नौकरी में उथल-पुथल और नियमित कार्यों में थोड़ा विलंब की आशंका बनी रहेगी. कारोबार में आंशिक सफलता मिलने के कारण मन तनावपूर्ण बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य एवं निराशा में वृद्धि होगी. इस दौरान आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. इस दौरान लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है. सप्ताह के मध्य में आपकी भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तकरार संभव है. इस दौरान माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सहयोग और समर्थन ना मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा. धनु राशि वालों को इस सप्ताह ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा. अपनी दिनचर्या एवं खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. लव रिलेशन में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह के प्रदर्शन से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP