विराट कोहली ने सरफराज के आउट होकर जाते वक्त जो किया, कैमरे ने कैद कर लिया, वीडियो हो गया वायरल
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार मिली हो लेकिन सरफराज खान ने फैंस का दिल खुश कर दिया. टीम ने पावरप्ले में अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. सरफराज ने आकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक नया रिकॉर्ड भी बना डाला. आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में चौथ नंबर पर आकर अब तक किसी भी बैटर ने अर्धशतक नहीं जमाया था.

आरसीबी के खिलाफ आउट होकर लौटते हुए सरफराज खान
नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली को यूं ही किंग नहीं बुलाया जाता. अपनी टीम का खिलाड़ी हो या फिर विरोधी वो हर किसी के बेहतर खेल का सम्मान करते हैं. ऐसा ही कुछ रविवार (5 अप्रैल) को देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सरफराज खान की पारी के लिए विराट कोहली ने ताली और सीटी बजाई. उनकी धमाकेदार पारी पर तालियां बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सरफराज ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनकी टीम 251 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही.
चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. सरफराज ने आकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक नया रिकॉर्ड भी बना डाला. आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में चौथ नंबर पर आकर अब तक किसी भी बैटर ने अर्धशतक नहीं जमाया था. 25 गेंद में 50 रन बनाकर जब सरफराज पवेलियन लौट रहे थे, तब कोहली ने भीड़ के शोर के बीच उन्हें पुकारा. सरफराज ने जब पीछे मुड़कर देखा, तो कोहली ने तालियां बजाईं और अंगूठा दिखाकर उनकी पारी की सराहना की.
पवेलियन लौटते समय कोहली ने सरफराज को सीटी बजाकर उनकी बल्लेबाजी की सराहना की और ताली बजाई। कोहली का यह प्यारा सा भाव था। ❤️🙌🏻 pic.twitter.com/N7v5AVPvRz— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 5, 2026