सोशल मीडिया पर बवाल के कुछ दिन बाद, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सोशल मीडिया पर बवाल के कुछ दिन बाद, गोयनका- पंत की बातचीत का नया वीडियो वायरल

Last Updated:

Sanjiv Goenka Interaction With Rishabh Pant : इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका हमेशा ही अपनी टीम के कप्तान के साथ रिश्ते की वजह से चर्चा में रहते हैं. केएल राहुल के साथ हुई मैदान पर बहस के बाद अब ऋषभ पंत के साथ उनकी वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर बवाल के कुछ दिन बाद, गोयनका- पंत की बातचीत का नया वीडियो वायरलZoom

सोशल मीडिया पर बवाल के कुछ दिन बाद, गोयनका- पंत की बातचीत का नया वीडियो वायरल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में पहला मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के नाराज नजर आए. रविवार को दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने मुश्किल में डटकर टीम को जीत तक पहुंचाया. टूर्नामेंट में मिली पहली जीत के बाद मालिक संजीव काफी खुश नजर आए. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 160 रन का पीछा करते हुए एलएसजी ने पांच विकेट से जीत हासिल की. कप्तान ऋषभ पंत ने 50 बॉल पर 68 की नाबाद पारी खेली.

हैदराबाद के खिलाफ जब ऋषभ पंत ने विनिंग शॉट लगाया तो संजीव गोयनका भावुक नजर आए. उनका आंखे भरी हुई थी और सीने पर हाथ रखकर ऊपर वाले का शुक्रिया किया. जीत के बाद गोयनका का रिएक्शन वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह पंत के साथ गर्मजोशी से गले मिलते और हंसते नजर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP