बहराइच में आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर अटैक, कानपुर में HBTU छात्रों का फूटा गुस्सा

Share to your loved once


UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.

वाराणसी में LPG सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया, 200 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

वाराणसी में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों के भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है. छापेमारी के दौरान 200 से अधिक कमर्शियल सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया गया. प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

बहराइच में फर्जी फर्म से GST चोरी का खुलासा, 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी में 2 गिरफ्तार

बहराइच में फर्जी फर्म बनाकर GST चोरी करने के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 10 करोड़ 23 लाख रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है. दोनों आरोपी बाराबंकी और सीतापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्म बनाकर सामान की बिक्री कर GST चोरी कर रहे थे. इस मामले में सहायक आयुक्त राज्यकर के आदेश पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी.

बदायूं में बारातियों से भरी बस की ट्रैक्टर से टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल

बदायूं में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बारातियों से भरी बस की ट्रैक्टर में लगे कटर से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बारात उसहैत से मुजारिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई जा रही थी. हादसा दिल्ली हाईवे पर आरके पब्लिक स्कूल के पास हुआ.

बहराइच में पुलिस टीम पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस बरकतउल्ला उर्फ डोकोमो को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी उसके परिजनों ने टीम पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

कानपुर में HBTU छात्रों का हंगामा, 24 घंटे से बिजली ठप होने पर फूटा गुस्सा
कानपुर के HBTU में आंधी-तूफान के बाद पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. लंबे समय तक बिजली न आने से परेशान छात्रों ने जोरदार हंगामा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. छात्र लगातार बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP