UPPSC RO ARO Final Result 2023: खत्म हुआ सवा साल का इंतजार, आरओ एआरओ रिजल्ट जारी, अनिल पांडेय ने किया टॉप
Last Updated:
UPPSC RO ARO Final Result 2023: यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ एआरओ परीक्षा में अनिल पांडेय ने टॉप किया है. वहीं, लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं में बाजी मारी है. यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

UPPSC RO ARO Final Result 2023: इस परीक्षा में अनिल पांडेय ने टॉप किया है
प्रयागराज (UPPSC RO ARO Final Result 2023). उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है. हजारों युवा सरकारी नौकरी के लिए इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे. आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. इनमें 338 समीक्षा अधिकारी और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी शामिल हैं.
विवादों के साये से हुई थी शुरुआत
यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इतिहास की सबसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक रही है. इसकी शुरुआत में रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. हालांकि, 11 फरवरी 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण रद्द करनी पड़ी थी, जिसके बाद उम्मीदवारों के कड़े विरोध और लंबी जांच के बाद दोबारा परीक्षाएं आयोजित की गईं.
मुख्य परीक्षा और चयन प्रक्रिया
कड़े सुरक्षा घेरे में मुख्य परीक्षा का आयोजन 02 और 03 फरवरी, 2026 को किया गया था, जिसमें 5,930 अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए जरूरी हिंदी टाइपिंग टेस्ट 16 से 19 फरवरी के बीच हुआ. आयोग के सचिव अशोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम फिलहाल औपबन्धिक (Conditional) है. सभी सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन (डीवी) किया जाएगा, जिसके बाद ही अंतिम नियुक्ति की सिफारिश भेजी जाएगी.
यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 टॉपर
यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2023 में अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले टॉप 10 अभ्यर्थियों के नाम नीचे चेक कर सकते हैं:
- अनिल पांडेय
- आदित्य प्रताप सिंह
- लक्ष्मी वर्मा
- निलेश कुमार सिंह
- सूरज नारायण मिश्रा
- शिवांशु शर्मा
- हृषु श्यामली
- शिवम पचोरी
- मंगल सिंह
- शिवम शुक्ला
यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो अपना परिणाम नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध ‘UPPSC RO ARO Final Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
- सरकारी रिजल्ट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के लिए पीडीएफ सुरक्षित रख लें.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें