VIDEO: सांसे रोक देने वाले मैच में ऋषभ पंत ने लगाया विनिंग शॉट, LSG के मालिक गोयनका की आंखें भर आई, सीने पर रखा हाथ

Share to your loved once


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत का खाता खोला. कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को आखिरी ओवर में जीत तक पहुंचाया. विनिंग शॉट लगते ही टीम के मालिक संजीव गोयनका भावुक हो गए.

ऋषभ पंत ने लगाया विनिंग शॉट, LSG के मालिक गोयनका की आंखें भर आईZoom

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के बाद भावुक नजर आए मालिक संजीव गोयनका

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का स्वाद चख लिया है. कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम को जीत दिलाई. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 52 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली. यह जीत उतनी आसान नहीं थी जितनी दिख रही थी. मैच काफी रोमांचक रहा सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला कड़ा कर दिया. पंत ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई.

आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट की गेंदबाजी पर पंत ने तीन चौके जड़कर एलएसजी को पांच विकेट से जीत दिलाई. जैसे ही मैच जीतने वाला शॉट लगा कैमरे एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका की ओर घूम गए जो थोड़े भावुक नजर आए. एलएसजी के मालिक अपनी टीम के लिए काफी जुनूनी माने जाते हैं. उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा और आंखों में आंसू आ गए. मैच खत्म होने के बाद गोयनका को मैदान पर पंत को गले लगाते और उनसे बातचीत करते हुए भी देखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP