नई नवेली हीरोइन ने 3 साल में 13 हिट, श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित के लिए बनी खतरा, अचानक सच हुई ज्योतिषी की चेतावनी

Share to your loved once


Last Updated:

एक्ट्रेस भारतीय सिनेमा का वह चमकता सितारा थीं, जो महज 3 साल में 13 हिट फिल्में देकर श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित को टक्कर देने लगी थीं. स्क्रीन में उनके चार्म का मुकाबला कोई नहीं कर पा रहा था. अचानक ज्योतिषी की कही बात सच साबित हो गई. 19 साल की उम्र में उनकी जिंदगी में दर्दनाक हादसा हुआ और उनकी जीवनलीला समाप्त हो गई. एक्ट्रेस की पुण्यतिथि पर उनकी कजिन कायनात अरोड़ा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. कायनात की मानें, तो एक ज्योतिषी ने बचपन में ही उनकी कम उम्र में मौत की भविष्यवाणी की थी, जिसके लिए परिवार सालों तक सुरक्षा अनुष्ठान करता रहा. ये अनुष्ठान मुंबई शिफ्ट होने पर रुक गए और उनकी दुखद अंत हो गया. कायनात ने यह भी बताया कि ज्योतिषी ने दिव्या भारती के पुनर्जन्म की भविष्यवाणी की है. सिर्फ तीन साल के करियर में 13 हिट फिल्में देने वाली दिव्या की विरासत आज भी बेमिसाल है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक्ट्रेस को एंट्री लिए महज तीन साल बीते थे और वह स्टारडम के पीक पर जा पहुंची थीं. उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई. एक्ट्रेस ने साल 1990 में फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से साउथ में धमाका किया था. फिर साल 1992 में ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी मासूमियत और एक्टिंग का जादू ऐसा चला कि देखते ही देखते वह हर बड़े डायरेक्टर की पसंद बन गईं और श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेस के स्टारडम के लिए खतरा. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जब दिव्या भारती का करियर ऊंचाइयों को छू रहा था, तब 5 अप्रैल 1993 को मात्र 19 साल की उम्र में एक हादसे में उनकी जान चली गई. उनकी अचानक मौत ने पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था. आज भी उनकी कमी महसूस की जाती है और उनकी मौत से जुड़ी बातें अक्सर चर्चा में रहती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

दिव्य भारती की यादों के बीच उनकी कजिन कायनात अरोड़ा ने एक बार कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे. कायनात ने ‘इंडिया.कॉम’ को बताया था कि दिव्या की मां ने उन्हें एक पुरानी भविष्यवाणी के बारे में बताया था. जब दिव्या सिर्फ 8 साल की थीं, तभी एक पंडित जी ने उनकी कुंडली देखकर कह दिया था कि उनकी उम्र काफी कम है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कायनात की मानें, तो इस अनहोनी को टालने के लिए उनका परिवार सालों तक पूजा-पाठ और कई धार्मिक अनुष्ठान करवाता रहा. लेकिन जैसे ही दिव्या फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई शिफ्ट हुईं, वह सारे अनुष्ठान और उपाय बीच में ही छूट गए. इसके कुछ समय बाद ही वह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)

बात यहीं खत्म नहीं होती, कायनात ने एक और दिलचस्प बात साझा की थी. उन्होंने बताया कि दिव्या के जाने के बाद उनकी मां दोबारा उसी ज्योतिषी के पास गई थीं. उस वक्त ज्योतिषी ने दावा किया था कि दिव्या फिर से जन्म लेंगी. यह ‘पुनर्जन्म’ वाली बात आज भी उनके फैंस के बीच एक अनसुलझी पहेली की तरह बनी हुई है. (फोटो साभार: IMDb)

दिव्या भारती का करियर भले ही सिर्फ तीन साल का रहा, लेकिन इस छोटे से सफर में उन्होंने करीब 13 हिट फिल्में दीं. उस दौर में वह श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही थीं. उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि लोग उन्हें इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार मान चुके थे.(फोटो साभार: IMDb)

दिव्या भारती की मौत के बाद उनके कई अधूरे प्रोजेक्ट्स को उस समय की दूसरी बड़ी हीरोइनों ने पूरा किया. लेकिन जो चुलबुलापन और स्क्रीन प्रेजेंस दिव्या के पास थी, उसकी बराबरी कर पाना मुश्किल था. उनकी फिल्में और गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं जितने उस समय किए जाते थे.(फोटो साभार: IMDb)

दिव्या भारती की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए बस यही ख्याल आता है कि वह एक ऐसा सितारा थीं जो बहुत जल्दी ओझल हो गया. उनकी विरासत आज भी फिल्मों के जरिए जिंदा है. वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी यादों और इन अनसुने किस्सों के जरिए वो हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP