Udaipur Railway News: अब नहीं होगी टिकट की टेंशन! उदयपुर रूट पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Share to your loved once


Last Updated:

Udaipur Summer Special Train: उदयपुर से गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह विशेष ट्रेन शुरू की है, जिससे उत्तर प्रदेश और गुजरात की यात्रा आसान हो जाएगी. इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी. खासतौर पर छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों और पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

नहीं होगी टिकट की टेंशन! उदयपुर रूट पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूलZoom

नहीं होगी टिकट की टेंशन! उदयपुर रूट पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

उदयपुर: गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. उदयपुर से यूपी और गुजरात की तरफ सफर करने वालों के लिए एक नई समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है.यह ट्रेन 6 अप्रैल से चलना शुरू होगी और 14 जुलाई तक यात्रियों को सेवा देगी.हफ्ते में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन से खासतौर पर उदयपुर के लोगों को कानपुर और अहमदाबाद (असारवा) के बीच यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा.

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 01905 कानपुर से हर सोमवार रात 11:45 बजे रवाना होकर उदयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन देर रात उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी और यहां से आगे चलकर मंगलवार सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचा देगी.सुबह-सुबह अहमदाबाद पहुंचने का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो इलाज या व्यापार के सिलसिले में वहां जाते हैं.इसके अलावा डूंगरपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित होगी, क्योंकि उन्हें रात के समय सीधी ट्रेन मिल सकेगी.

ट्रेन बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा
वहीं, उदयपुर से यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयोगी रहेगी.ट्रेन नंबर 01906 असारवा से चलकर मंगलवार दोपहर 3:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी.यहां 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन 3:30 बजे कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी और अगले दिन बुधवार सुबह 7:00 बजे कानपुर पहुंचा देगी. इससे उदयपुर से कानपुर, इटावा और आसपास के शहरों में जाने वाले यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.

यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा
इस ट्रेन का फायदा सिर्फ उदयपुर शहर तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा. यह ट्रेन मावली, चंदेरिया, बूंदी और सवाई माधोपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी. इससे चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी एक बेहतर विकल्प मिल जाएगा. वे नजदीकी स्टेशन से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे.

जनरल और स्लीपर कोच राहत
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कोच की भी अच्छी व्यवस्था की गई है. इसमें 9 स्लीपर कोच, 5 जनरल डिब्बे और 3 एसी कोच लगाए गए हैं. इससे हर वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर सुविधा दी गई है. खासतौर पर कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जनरल और स्लीपर कोच राहत देने वाले होंगे.

छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़
गौरतलब है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चलती है.ऐसे में इस समर स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी और सफर भी ज्यादा आरामदायक हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP