कच्चे आम को आग पर सेक कर बनती है ये चटपटी तीखी मैंगो चटनी, हर खाने को बना देगी खास, सिंपल है रेसिपी
Last Updated:
Raw mango chutney Recipe: कच्चे आम की चटपटी और तीखी चटनी तो आप खूब बनाकर खाते होंगे, लेकिन इसे काटकर मिक्सी में मिर्ची, नमक डालकर आप बनाते होंगे. लेकिन, आज आपको कच्चे आम को आग पर सेकने के बाद इसकी चटनी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. ये बेहद ही स्वादिष्ट लगती हैं. शेफ कुणाल कपूर इस चटनी की रेसिपी बता रहे हैं.

कच्चे आम की चटनी बनाने की रेसिपी.
Raw mango chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी में कुछ तो ऐसा होता है, जो तुरंत बचपन की यादों में ले जाता है. दादी-नानी के घर जब भी आप बचपन में जाते होंगे तो आपको खाने में कच्चे आम की बनी चटपटी चटनी जरूर खाते होंगे. हर घर की रसोई में गर्मी के मौसम में आम, पुदीना, धनिया, हरी मिर्ची, लहसुन डालकर चटनी जरूर बनती है. ये न सिर्फ स्वादिष्ट, पौष्टिक, बल्कि हेल्दी भी होती है. आमतौर पर आप कच्चे आम को काटकर मिक्सी में नमक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर चटनी पीस लेते होंगे. लेकिन, आपको यहां आज एक बेहद ही अलग तरीके से बनी कच्चे आम की चटनी की रेसिपी बता रहे हैं. ये रेसिपी है शेफ कुणाल कपूर की, जिसे इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. शेफ कुणाल कपूर कहते हैं कि कच्चे आम की खटास, हरी मिर्च का तीखापन और पुदीना-धनिया की ताज़गी तो इसे खास बनाते ही हैं, लेकिन बनाने से पहले आम, मिर्ची को आग पर सेकते हैं, तभी इस चटनी का असली स्वाद आता है. ये चटनी हल्की स्मोकी, तीखी, बेहद ही टेस्टी लगेगी. एक बार आप इस तरह से कच्चे आम की चटनी बनाकर देखिए. चलिए जान लेते हैं स्मोकी कच्चे आम की चटनी बनाने की रेसिपी.
कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सामग्री
2 कच्चे आम
3 हरी मिर्च
2 कप ताज़ा धनिया
1 कप पुदीना पत्ते
1 बड़ा चम्मच अदरक
नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच काला नमक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ कप ठंडा पानी (बर्फ वाला)
View this post on Instagram