aaj ka rashifal 6 april 2026 monday horoscope today aries to pisces predictions in hindi | मिथुन, कन्या, कुंभ राशि वालों को धन लाभ के साथ मिलेंगी नई ज
Today Horoscope 6 April 2026: आज सप्ताह का पहला दिन मिथुन, कन्या और कुंभ राशिवालों के लिए फलदायक है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, वृष वालों की आज रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. मिथुन वालों के लिए आज रिश्तो को लेकर सहजता रहेगी. कन्या वालों की व्यक्तिगत तौर पर मनोबल में वृद्धि होगी. वृश्चिक वालों की आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. मकर वाले बुद्धि विवेक से निर्णय लेंगे. मीन वाले नए लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे. जानें आज का राशिफल और राशि अनुसार उपाय.
मेष राशि
आज का दिन कुछ उलझनों भरा रह सकता. अपने अनुरूप परिस्थियो को ढालने मे बहुत सूझबूझ की जरुरत रहेगी. पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रह सकती है और किसी मित्र के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे. जॉब को लेकर आज अधिक सजगता रखनी होगी, व्यापारिक विस्तार और लोगो से संपर्क बनाने का दिन है. आर्थिक जोखिम ना उठाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है. रिश्तो मे सहजता रहेगी और मेलजोल से मनोबल बढ़ेगा. भाग्य आपका 60% साथ देगा.
आज का उपाय: आज घर के मंदिर में पहले पूजन करें, फिर गुड खाकर घर से निकलें.
वृष राशि
आज का दिन सामान्य से बहतर रहेगा. वृषभ राशि वालों को आज लोगो को समझ पाना आसान रहेगा, अपने काम को लेकर जितना सजग रहेंगे उतना ही सफल रहेंगे. आज व्यापारिक
भागदौड़ और रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जो आर्थिक उन्नति और धन लाभ के योग फलीभूत करने मे सहायक सिद्ध होगी. आज भाग्य का साथ लगभग 80% तक मिलेगा. जॉब मे कमान अपने हाथ मे लेकर काम करने का दिन है. नए रिश्तो से जुड़ेंगे स्वाथ्य मे जरूर उतार चढ़ाव रह सकता है.
आज का उपाय: शिव परिवार के दर्शन कर और रोली का तिलक लगा कर घर से निकलें.
मिथुन राशि
आज आपके कार्यों को रफ्तार मिलेगी, वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी, जॉब के लिहाज से आज दिन सामान्य रहेगा. दूसरों की अपेक्षा कुछ अधिक मेहनत से ही सफलता मिलेगी, वही व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेगी, लेकिन धन के लेन-देन में बहुत सतर्क रहें, भाग्य का साथ 55% रहेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चले आ रहें प्रयास सफल होंगे और भाग्य का साथ बढ़-चढ़कर मिलेगा. रिश्तो को लेकर सहजता रहेगी और नए संबंध भी बनेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा.
आज का उपाय: सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में शिवजी का पूजा करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज योग कारक ग्रहों का साथ मिलेगा. बीते दिनों की अपेक्षा आज आपके कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ मिलेगा. साथ ही धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. सम्मान प्राप्त करने का दिन होगा. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. प्रबल भाग्य का साथ 78% रहेगा. वही व्यापारिक वृद्धि के लिए भी प्रयास आज सार्थक रहेंगे. रिश्तो को लेकर सजकता रखें और छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने की आशंका बन रही है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है.
आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कार्य क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी. किसी व्यक्ति विशेष के हस्तक्षेप से आप अपने मनोभाव को कमजोर ना करें. अपनी क्षमताओं पर विश्वास रख आगे बढ़ें. बिजनेस के विस्तार के लिए आज मेहनत करने पर सफलता प्राप्त कर पाएंगे. भाग्य का साथ भी 60% से ऊपर का है. सिंह राशि वाले आज नई वस्तुओं की खरीदारी करेंगे और यात्राओं का योग भी बनता दिख रहा है. स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहने वाला है.
आज का उपाय: सुबह-शाम शिवजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का लंबे समय से हो रहा इंतजार आज खत्म होगा. आपके कार्यों को लोगों की सराहना मिलेगी और व्यक्तिगत तौर पर मनोबल में वृद्धि होगी. योग कारक ग्रहों की अनुकूलता से भाग्य का साथ 80% से अधिक रहेगा. किसी भी प्रकार के नए निर्णय या नए प्रयास के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. मकान व वाहन खरीदने का योग बन रहा है. माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला राशि
आज कार्य प्रणाली में बहुत अधिक बदलाव ना करते हुए, नए प्रयोग की जगह पारंपरिक ढंग से कार्य करने पर अधिक सफलता प्राप्त होगी. नियमों का पालन करते हुए जॉब में आगे बढ़ें तो आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलेगा और विरोधी भी शांत रहेंगे. व्यापारिक अनुकूलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी और कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज रिश्तो में सामंजस बढ़ेगा, लंबे समय से चली आ रही दूरी खत्म होगी. जीवनसाथी के साथ अधिक समय बीतने का प्रयास करें मनोभावों में अनुकूलता आएगी. भाग्य का साथ 53% मिलेगा.
आज का उपाय: सोमवार व्रत रखकर शिव परिवार की पूजा करें और सफेद चीजों का दान करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रह सकता है. कार्य करने की क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता बढ़ेगी और सम्मान में वृद्धि होगी. बीते दिनों से चली आ रही कोई बड़ी उलझन आज आप समाप्त हों सकती है. जॉब के लिए आज के दिन सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, विरोधी भी सक्रिय रहेंगे. व्यापारिक विस्तार उत्तम रहेगा, लेन-देन बना रहेगा और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज भाग्य का साथ 58% मिलेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी का पूजन कर लाल चंदन का तिलक लगाकर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यों को पूरा होने में आज कुछ अड़चन आपको तनाव दे सकती है लेकिन आपकी सकारात्मक सोच और कार्य करने का ढंग सभी परेशानियों को दूर करेगी. आज सम्मान में वृद्धि होगी और यात्रा के भी योग दिख रहे हैं, खासकर व्यापारिक विस्तार को लेकर भाग दौड़ रहेगी. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि आज रिश्तो का विस्तार देगी और दांपत्य जीवन सहज रहेगा. भाग्य का साथ 67% रहेगा
आज का उपाय: आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआता करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज परिवर्तन के योग बन रहे हैं. बहुत अधिक उत्साहित हुए बिना अपनी बुद्धि विवेक से निर्णय लेंगे, सफलता अवश्य प्राप्त होगी. लोगों के उकसाने यह गलत सीख को लेकर आगे बढ़ेने से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, इसलिए विरोधियों से सजग रहें. आज आप अनुभवी लोगों की राय जरूर लें, जॉब में विरोधी सक्रिय रहेंगे. वहीं व्यापार के विस्तार में अधिक सूझबूझ की आवश्यकता है. धन लाभ की स्थितियों व आय की निरंतरता बनी रहेगी. भाग्य का साथ 58% मिलेगा.
आज का उपाय: राम दरबार का पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि
आज लंबे समय से किसी इच्छा की पूर्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे और मान सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष की संतुष्टता के लिए थोड़े अधिक प्रयास करने पड़ेंगे, जॉब या व्यापार में कोई नए प्रयोग आज ना करें. आधिकारिक वर्ग से भी अनबन आशंका बन रही है, सजग रहें. मेहनत पर विश्वास करके आगे बढ़ें, रिश्तों के लिहाज से आज का दिन दिन अनुकूल रहेगा. दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी और स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है. आज भाग्य का साथ 62% रहेगा.
आज का उपाय: सोमवार का व्रत रखें और भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें.
मीन राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में विस्तार को लेकर नए प्रयोग कर सकते हैं. नौकरी पेशा जातक आधिकारिक वर्ग से बात करने और नए लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे. वही व्यापार के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे, कार्य क्षमताओं को बढ़ाने का दिन रहेगा. आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. रिश्तो में सहजता, दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा. आज संतान पक्ष के दायित्वों की पूर्ति करेंगे. भाग्य का साथ 68% रहेगा.
आज का उपाय: भगवान कृष्ण का ध्यान कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जपकर दिन की शुरुआत करें.