क्रिकेटर ने सरहद लांघ की मोहब्बत… बॉलीवुड अभिनेत्री ने समाज से की बगावत, फिर भी अधूरा रह गया प्यार

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेटर ने सरहद लांघ अभिनेत्री से की मोहब्बत… फिर भी अधूरा रह गया प्यार

Last Updated:

Vivian Richards Love Story: करीब तीन दशक पहले अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की प्रेम कहानी ने तहलका मचा दिया था. समाज की परवाह किए बिना नीना ने शादी के बगैर मां बनने का साहसी फैसला लिया, जिसे उस दौर में सबसे ‘बोल्ड’ कदम माना गया. सालों तक मसाबा के पिता का नाम छिपा रहा, लेकिन एक खोजी पत्रकार ने जन्म प्रमाण पत्र के जरिए इस राज से पर्दा उठाया. संघर्षों से भरी यह दास्तां आज भी मिसाल है.

क्रिकेटर ने सरहद लांघ अभिनेत्री से की मोहब्बत... फिर भी अधूरा रह गया प्यार Zoom

80 के दशक में वियन रिचर्ड्स दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है. लेकिन करीब तीन दशक पहले एक ऐसी प्रेम कहानी शुरू हुई थी जिसने भारतीय समाज की जड़ों को हिलाकर रख दिया था. यह कहानी थी वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स और भारतीय सिनेमा की बेबाक अदाकारा नीना गुप्ता की. यह सिर्फ एक अफेयर नहीं था, बल्कि उस दौर के हिसाब से एक ऐसी ‘बोल्ड’ बगावत थी, जिसकी गूंज आज भी सुनाई देती है.

बात 1987 के आसपास की है. जब भारत में रिलायंस वर्ल्ड कप का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा था. रिचर्ड्स उस दौर में विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम थे.उनकी कद-काठी, बिना हेलमेट के तेज गेंदबाजों को खेलने का बेखौफ अंदाज और उनकी जादुई बल्लेबाजी का पूरी दुनिया में खौफ था. इसी दौरान एक पार्टी में उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से हुई. नीना अपनी बौद्धिक क्षमता और रंगमंच के प्रति जुनून के लिए जानी जाती थीं. वह रिचर्ड्स के व्यक्तित्व के मोहपाश में बंध गईं.

विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) शादीशुदा थे और एंटीगुआ में अपनी पत्नी मरियम के साथ खुशहाल जीवन जी रहे थे. लेकिन नीना गुप्ता (Neena Gupta) के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं. यह रिश्ता इतना गुपचुप था कि नीना अक्सर शूटिंग से वक्त निकालकर लंदन चली जातीं, जहां रिचर्ड्स का दूसरा घर था.वहीं, रिचर्ड्स भी चुपके से मुंबई आकर नीना के फ्लैट पर वक्त बिताते थे. इस प्रेम कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हुईं. उस दौर के भारतीय समाज में जहां लिव-इन रिलेशनशिप या शादी से पहले मां बनने की कल्पना भी पाप मानी जाती थी. वहीं नीना ने एक क्रांतिकारी फैसला लिया. उन्होंने अपने माता-पिता, शुभचिंतकों और समाज की रूढ़िवादी राय के खिलाफ जाकर बच्ची को जन्म देने का फैसला किया.

80 के दशक में वियन रिचर्ड्स दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज थे.

हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा था कि मसाबा का पिता कौन है?
मुंबई के एक अस्पताल में जब मसाबा का जन्म हुआ, तो पूरे देश में तहलका मच गया. हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा था.मसाबा का पिता कौन है? नीना ने अस्पताल के रिकॉर्ड में पिता का नाम दर्ज कराने से इनकार कर दिया और मीडिया के तीखे सवालों पर चुप्पी साध ली. वह बेपरवाह होकर अपने काम और बेटी की परवरिश में जुट गईं. यह रहस्य लंबे समय तक बना रहता. अगर मुंबई के एक खोजी पत्रकार ने नगर निगम के जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेजों की पड़ताल न की होती. जब उस जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी अखबारों में छपी, तब पूरी दुनिया को पता चला कि महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ही मसाबा के पिता हैं.

नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा से अमेरिका में गुपचुप शादी रचा ली
दिलचस्प बात यह है कि विवियन रिचर्ड्स ने अपनी पत्नी मरियम को कभी नहीं छोड़ा. लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया के सामने स्वीकार किया कि मसाबा उनकी बेटी हैं. मसाबा भी अक्सर छुट्टियों में एंटीगुआ जाती थीं, जहां रिचर्ड्स की पत्नी मरियम ने उन्हें बड़े दिल से स्वीकार किया और मसाबा अपने सौतेले भाई-बहनों के साथ समय बिताती थीं. रिचर्ड्स और नीना ने कभी शादी नहीं की. रिचर्ड्स का अपनी पत्नी के साथ बने रहना इस लव स्टोरी पर ‘फुल स्टॉप’ लगाने की बड़ी वजह बना.

इसके बाद नीना का नाम कई लोगों से जुड़ा, लेकिन उन्हें सच्चा सुकून सालों बाद मिला. करीब 6 साल के रोमांस के बाद 2008 में नीना गुप्ता ने पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से अमेरिका में गुपचुप शादी रचा ली. विवेक प्राइस वाटरहाउस कूपर्स जैसी बड़ी कंपनी में पार्टनर हैं. नीना की जिंदगी में वो स्थिरता लेकर आए जिसकी उन्हें तलाश थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP