कौन है वो सीक्रेट स्टार? आदित्य धर मानते हैं ‘असली धुरंधर’, कामयाबी का दिया क्रेडिट- ‘हर फ्रेम में फूंकी जान’

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इस बड़ी कामयाबी के बीच आदित्य धर ने फिल्म के असली ‘धुरंधर’, सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा का परिचय दुनिया से कराया है. आदित्य के अनुसार, विकास ने शूटिंग शुरू होने के चंद दिन पहले जुड़ने के बावजूद अमृतसर की गर्मी और लेह की ठंड में कड़ी मेहनत की. उन्होंने अपनी पैनी नजर और भावनात्मक समझ से फिल्म के हर फ्रेम को जीवंत बना दिया. आदित्य धर पूरी टीम को श्रेय देने वाले ऐसे निर्देशक बनकर उभरे हैं, जो पर्दे के पीछे के कलाकारों की मेहनत को भी पूरी पहचान देते हैं.

ख़बरें फटाफट

कौन है वो सीक्रेट स्टार? आदित्य धर मानते हैं 'असली धुरंधर', दिया बड़ा क्रेडिटZoom

(फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

नई दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जहां हर तरफ फिल्म की सफलता के लिए आदित्य धर और रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है, वहीं डायरेक्टर आदित्य ने खुद सामने आकर इस कामयाबी के पीछे छिपे ‘असली धुरंधर’ का खुलासा किया है. आदित्य ने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा को फिल्म की ‘आत्मा’ बताया और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया कि कैसे शूटिंग शुरू होने के चंद दिन पहले ही विकास इस प्रोजेक्ट से जुड़े और अपनी मेहनत से हर सीन में जान फूंक दी.

विकास नौलखा के काम की तारीफ करते हुए आदित्य ने बताया कि जब विकास ने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्होंने साफ कह दिया था कि अपने 30 साल के करियर में उन्होंने ऐसी कहानी नहीं देखी और वो इसके लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे. आदित्य का मानना है कि विकास का फिल्म से जुड़ना महज एक चुनाव नहीं, बल्कि नियति का फैसला था. अमृतसर की झुलसाने वाली गर्मी हो या लेह की हड्डियों को गला देने वाली ठंड, विकास ने कभी अपने काम की क्वालिटी से समझौता नहीं किया. उनके पास कैमरे के पीछे एक ऐसी भावनात्मक समझ है जो किसी भी सीन को केवल सुंदर नहीं दिखाती, बल्कि उसे दर्शकों के लिए जीवंत बना देती है.

(फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

आदित्य धर का अपनी टीम पर भरोसा
खास बात यह है कि आदित्य धर अपनी पूरी टीम को साथ लेकर चलने वाले निर्देशकों में से एक माने जाते हैं. वह फिल्म की सफलता का श्रेय सिर्फ स्टार्स तक सीमित नहीं रखते, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले हर छोटे-बड़े सदस्य की मेहनत को पहचान देते हैं. ‘धुरंधर’ का हर फ्रेम आज अगर इतना दमदार लग रहा है, तो उसके पीछे विकास की पैनी नजर और आदित्य का अपनी टीम पर भरोसा है. हिंदी सिनेमा में आदित्य धर ऐसे पहले निर्माता-निर्देशक के रूप में उभर रहे हैं, जो पूरी टीम को कामयाबी का बराबर का हिस्सेदार मानते हैं, और यही इस फिल्म की असली जीत है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP