लंबे कद-काठी वाली वो हसीना, शशि कपूर संग जिसने दिए थे ऐसे सीन, लोगों ने देखते थिएटर में फेर लिया था मुंह
Last Updated:
साल 1978 में जीनत अमान की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें उन्होंने अपने रोल से तहलका मचा दिया था. फिल्म में उनके रोल देखकर तो लोगों नजरें फेर ली थी. फिल्म के एक गाने में तो उन्होंने ऐसे सीन दिए थे कि लोगों ने अपनी आंखें ढक ली थी.
नई दिल्ली. जीनत अमान ने अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड रोल निभाए हैं. अपने दौर में जो रोल वह निभाया करती थीं वो उस दौर की एक्ट्रस हिम्मत तक नहीं कर पाती थीं. लेकिन साल 1978 में तो उन्होंने अपने रोल से तहलका ही मचा दिया था.
हम बात कर रहे हैं साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की. इस फिल्म में उन्होंने रूपा का किरदार निभाकर इतिहास ही रच दिया था. उस फिल्म के कुछ सीन तो लोगों के जहन में आस भी बसे हैं.
फिल्म में राज कपूर ने अपने शशि कपूर को कास्ट किया था. फिल्म में उनकी हीरोइन बनी थी जीनत अमान फिल्म में कई ऐसे बोल्ड सीन फिल्माए गए थे, जिन्हें देखकर लोगों ने अपनी आंखें बंद कर ली थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
राज कपूर के निर्देशन में बनी ये फिल्म उस दौर की बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. फिल्म को लेकर उस वक्त लोगों ने सवाल भी खूब उठाए थे. लेकिन फिल्म रिलीज हुई और फिल्म के सीन देखकर लोगों ने खूब चर्चा भी की थी.
इस फिल्म में फिल्माया सुहागरात का एक गाना पर तो खूब बवाल कटा था. कुछ स्टार्स ने तो इस फिल्म को अश्लील फिल्म भी कह दिया था. वो गाना है ‘रंग महल के दस दरवाजे… न जाने कौन सी खिड़की खुली थी’. इस गाने में तो जीनत अमान टॉपलेस दिखाई गई थी.
इस गाने में तो जीनत अमान ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी. गाने में कई सीन ऐसे थे, जिन्हें देख लोगों ने अपनी आंखें ढक ली थी. इस गाने के बोल लेकिन लोगों ने काफी पसंद किए थे. इस फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में जीनत के बचपन का रोल पद्मिनी कोल्हापुरे ने निभाया था. फिल्म ने रिलीज होते ही इतिहास ही रच दिया था.रूपा के रोल को लेकर भी बहुत बखेड़ा खड़ा हुआ था.
शशि कपूर के करियर के लिए तो ये फिल्म वरदान साबित हुई थी. फिल्म में शशि कपूर के रोल को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. इस फिल्म को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.
बता दें कि जीनत अमान की जोड़ी विनोद खन्ना संग भी काफी पसंद की जाती थी. विनोद खन्ना के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म कर्बानी में काम किया था. साल 1980 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को कमाई के मामले में हिलाकर रख दिया था.