आज का पंचांग, 5 अप्रैल 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी, रविवार व्रत, वज्र योग, सुबह से भद्रा, जानें मुहूर्त, चांद निकलने का समय, राहुकाल

Share to your loved once


होमताजा खबरधर्म

पंचांग: विकट संकष्टी चतुर्थी, वज्र योग, भद्रा,जानें मुहूर्त,चांद निकलने का समय

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 April 2026: आज विकट संकष्टी चतुर्थी और रविवार व्रत है. चतुर्थी में गणेश पूजा के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करते हैं. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि, विशाखा नक्षत्र, विष्टि करण, वज्र योग है. भद्रा सुबह 06:07 बजे से लगेगी. रविवार को सूर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त.

पंचांग: विकट संकष्टी चतुर्थी, वज्र योग, भद्रा,जानें मुहूर्त,चांद निकलने का समयZoom

आज का पंचांग, 5 अप्रैल 2026.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 April 2026: आज विकट संकष्टी चतुर्थी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि, विशाखा नक्षत्र, विष्टि करण, वज्र योग, पश्चिम का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. 11:59 ए एम के बाद से चतुर्थी तिथि शुरू होगी और चतुर्थी का चंद्रोदय आज ही है, इसलिए विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज रखा गया है. विकट संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा का मुहूर्त दिन में होता है. रात के समय में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देते हैं. तभी यह व्रत पूरा होता है. आज के दिन चंद्रमा देरी से निकलता है, इसलिए व्रती को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत और पूजन करने से संकट मिटते हैं और जीवन में शुभता और सफलता प्राप्त होती है.

जो लोग आज रविवार व्रत हैं, वे सुबह में सूर्य देव की पूजा करें और जल से अर्घ्य दें. इस व्रत में नमक का सेवन न करें. एक समय का मीठा भोजन करते हैं. सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. गायत्री मंत्र भी पढ़ सकते हैं. इससे धन और धान्य में वृद्धि होती है. चर्म रोग से राहत मिलती है. पिता से संबंध अच्छे होते हैं. करियर में लाभ मिलता है. आज के दिन लाल चंदन का तिलक करें. लाल रंग के वस्त्र, फल, केसर, तांबा आदि का दान दें. इससे आपका सूर्य मजबूत होगा. आज भद्रा सुबह 06:07 बजे से लेकर 11:59 ए एम तक है. इसका वास पाताल में है. आज के पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय, अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 अप्रैल 2026

  • आज की तिथि- तृतीया – 11:59 ए एम तक, उसके बाद चतुर्थी
  • आज का नक्षत्र- विशाखा – 12:08 ए एम, अप्रैल 06 तक, फिर अनुराधा
  • आज का करण- विष्टि – 11:59 ए एम तक, बव – 01:03 ए एम, अप्रैल 06 तक, फिर बालव
  • आज का योग- वज्र – 02:44 पी एम तक, उसके बाद सिद्धि
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- रविवार
  • चंद्र राशि- तुला – 05:28 पी एम तक, फिर वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:07 ए एम
सूर्यास्त- 06:41 पी एम
चन्द्रोदय- 09:58 पी एम
चन्द्रास्त- 07:33 ए एम

आज के मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 ए एम से 05:21 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
  3. अमृत काल: 02:24 पी एम से 04:10 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, अप्रैल 06 से 12:46 ए एम, अप्रैल 06

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:41 ए एम से 09:15 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:15 ए एम से 10:50 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:50 ए एम से 12:24 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:41 पी एम से 08:07 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:07 पी एम से 09:32 पी एम
चर-सामान्य: 09:32 पी एम से 10:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:49 ए एम से 03:15 ए एम, अप्रैल 06
शुभ-उत्तम: 04:40 ए एम से 06:06 ए एम, अप्रैल 06

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 12:24 पी एम से 01:58 पी एम
  • गुलिक काल- 03:33 पी एम से 05:07 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 05:01 पी एम से 05:51 पी एम
  • राहुकाल- 05:07 पी एम से 06:41 पी एम
  • विंछुड़ो- 05:28 पी एम से 06:06 ए एम, अप्रैल 06
  • भद्रा- 06:07 ए एम से 11:59 ए एम
    भद्रा का वास- पाताल लोक में
  • दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में – 11:59 ए एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP