लखनऊ के ‘प्रिंस’ ने ईशान किशन को किया चारों खाने चित, लाजवाब गेंद से उड़ा दिए स्टंप्स
Last Updated:
Prince Yadav Bowled Ishan Kishan Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा पेसर प्रिंस यादव ने एक अदंर आती हुई लाजवाब गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड इन कप्तान को चारों खाने चित करते हुए बोल्ड कर दिया. ईशान सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. उनकी इस बेहतरीन बॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्रिंस यादव की गेंद पर ईशान किशन हुए बोल्ड.
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसकी शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की आग उगलती गेंदों पर सनराइजर्स टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह तहस-नहस हो गया. काव्या मारन की टीम ने सिर्फ 11 रन के कुल स्कोर पर तीन विकेट खो दिए. मोहम्मद शमी ने एसआरएच के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को चलता किया, जिसके बाद युवा पेसर प्रिंस यादव ने कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन को बोल्ड मारकर सनराइजर्स को तगड़ा झटका दिया. प्रिंस की इस लाजवाब गेंद का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर छा गया.
चारों खाने चित हो गए ईशान किशन
पारी का चौथा और अपना पहला ओवर लेकर आए प्रिंस यादव की शुरुआती दो गेंदें लियाम लिविंग्स्टन ने खेलीं और तीसरी गेंद पर ईशान किशन को स्ट्राइक मिली. प्रिंस की पहली ही गेंद का सामना करते हुए ईशान किशन चारों खाने चित होकर बोल्ड हो गए. 24 साल के लखनऊ सुपर जायंट्स के इस स्टार ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी, जो लेट स्विंग हुई. ड्राइव खेलने गए ईशान किशन पूरी तरह से चूक गए और गेंद बैट और पैड के बीच में से होकर ऑफ स्टंप को उखाड़ती हुई निकल गई. इसी के साथ ईशान किशन की पारी समाप्त हो गई. उन्होंने 4 गेंदों में सिर्फ एक ही रन बनाया.
TOO HOT TO HANDLE! 🔥
🎥 Prince Yadav with a breathtaking start to his spell 🥵#SRH 3️⃣ down early