PM Modi West Bengal Rally Live Updates: कूचबिहार में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- इस बार चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा

Share to your loved once


Last Updated:

PM Modi Rally live updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूचबिहार में ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है. रैली में उमड़ी भारी भीड़ के सामने पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल से ममता की सरकार हर हालत में जाने वाली है. बीजेपी महिलाओं के सम्मान के लिए मैदान में है.

 पीएम मोदी की हुंकार, कहा- इस बार चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगाZoom

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूचबिहार से हुंकार.

PM Narendra Modi Rally Live Updates : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में महाजंगल राज है. 4 मई के बाद चुन-चुनकर हिसाब लेंगे.

पीएम मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा टीएमसी बंगाल में जनाजा निकालने का काम कर रही है. बंगाल की हर बेटी को कहेगी बीजेपी आपके सम्मान के लिए मैदान में है. पीएम मोदी ने कहा है कि महिलाओं को इस बार संसद में कोट बढ़ेगा. पीएम मोदी ने कहा है कि बंगाल की माताओं और बहनों से कहूंगा कि वह संसद में महिलाओं के कानून का समर्थन करें.

माहौल को पूरी तरह बदल दिया है. रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भारी भीड़ की तस्वीरें साझा करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर सीधा प्रहार किया. पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल के कोने-कोने से आ रही आवाजें स्पष्ट कर रही हैं कि इस बार राज्य में ‘परिवर्तन’ तय है.

तस्वीरें बयां कर रही हैं भाजपा की लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर रैली की झलकियां साझा करते हुए लिखा, “कूचबिहार की रैली को संबोधित करने के लिए जाते हुए. ये तस्वीरें दिखाती हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में कितनी मजबूत लहर है… लोग टीएमसी को खारिज करने जा रहे हैं!” इन तस्वीरों में सिरों का एक समंदर नजर आ रहा है, जिसे भाजपा अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में पेश कर रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना विपक्षी खेमे की चिंताएं बढ़ा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP