21 साल पहले बाप को किया था आउट, अब बेटा भी बना जेम्स एंडरसन का शिकार, 43 की उम्र में पंजा खोलकर मचाई सनसनी

Share to your loved once


Last Updated:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र में फिर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी वापसी की है. इस उम्र में भी एंडरसन अपनी गेंदबाजी में कहर बरपा रहे हैं. एडरनस ने लंकाशायर के लिए नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबले में 64 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

21 साल पहले बाप को किया था आउट, अब बेटा भी बना एंडरसन का शिकारZoom

जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र में की काउंटी में वापसी

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 43 साल की उम्र में भी कहर बरपा रहे हैं. हालांकि, एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन इस खेल से उन्हें इतना प्यार है कि इस उम्र में भी उन्होंने मैदान पर वापसी की और पंजा खोलकर सनसनी मचा दिया. एंडरसन फिलहाल काउंटी डिविजन-2 में लंकाशायर के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ मैच में पहली पारी में 13 ओवर की गेंदबाजी में 64 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

एंडरसन के इन पांच शिकार में एक ऐसे बल्लेबाज का भी विकेट था, जिनके पिता भी उनके खिलाफ आउट हो चुके हैं. इस बल्लेबाज का नाम जेम्स सेल्स है. जेम्स सेल्स के पिता का नाम डेविड है. जेम्स एंडरसन ने साल 2005 में काउंटी मुकाबले डेविड सेल्स को भी आउट किया था. वहीं अब उन्होंने उनके 23 साल के बेटे जेम्स सेल्स को भी आउट कर एक अनोखा कारनामा किया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में एंडरसन के नाम 991 विकेट

जेम्स एंडरसन दुनिया के महान तेज गेंदबाज में से एक हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 991 विकेट दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में तो उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. एंडरसन के नाम टेस्ट में 704 विकेट दर्ज है. इसके अलावा वनडे में उनके नाम 269 विकेट है, जबकि टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 18 विकेट झटके हैं.

साल 2024 में जेम्स एंडरसन ने लिया था संन्यास

जेम्स एंडरसन ने जुलाई साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. एंडरनस का आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद वह इंग्लैंड के लिए घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं. ऐसे में अब कुछ महीने में 44 साल के होने के वाले एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से पंजा खोलकर लोहा मनवाया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP