आइसक्रीम खाने का है मन? घर पर ऐसे बनाएं फ्रूट आइसक्रीम, सेहत को नहीं होगा नुकसान, क्रेविंग होगी पूरी
Last Updated:
Homemade Fruit Ice Cream: गर्मी में आइसक्रीम खाने की क्रेविंग सभी को होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में आप घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाकर क्रेविंग पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको ताजा फल, नेचुरल स्वीटनर और दूध का इस्तेमाल करना होगा. ये चीजें इसे पौष्टिक और हेल्दी बनाती हैं.

घर पर आसानी से टेस्टी और हेल्दी फ्रूट आइसक्रीम बनाई जा सकती है. (Image- AI)
Fruit Ice Cream Simple Recipe: गर्मी का मौसम आते ही आइसक्रीम खाने का मन हर किसी का करता है. बाजार में कई तरह की आइसक्रीम मिलती हैं, लेकिन उनमें शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करना चाहते हैं, तो घर पर बनी फ्रूट आइसक्रीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होती है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के ताजे फल इस्तेमाल कर सकते हैं. आम, स्ट्रॉबेरी, केला, चीकू या ब्लूबेरी जैसे फल न सिर्फ प्राकृतिक मिठास देते हैं, बल्कि विटामिन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं. इससे आपको अतिरिक्त चीनी डालने की जरूरत भी कम पड़ती है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए सुरक्षित होती है. अगर आप रोजाना कुछ मीठा खाने की इच्छा को कंट्रोल नहीं कर पाते, तो यह हेल्दी आइसक्रीम आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकती है. सही सामग्री के साथ आप घर पर ही स्वादिष्ट और पौष्टिक आइसक्रीम बना सकते हैं.
घर पर कैसे बनाएं फ्रूट आइसक्रीम
घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. सबसे पहले अपने पसंदीदा फलों को अच्छे से धोकर काट लें और उन्हें ब्लेंडर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें. अब इसमें थोड़ा सा दूध या दही मिलाएं, ताकि आइसक्रीम की टेक्सचर क्रीमी बन सके. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या खजूर का पेस्ट मिलाकर प्राकृतिक मिठास बढ़ा सकते हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में डाल दें. इसके बाद इस मिश्रण को 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. बीच-बीच में एक-दो बार इसे निकालकर हल्का सा चलाने से आइसक्रीम ज्यादा स्मूद बनती है और इसमें बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनते. जब यह पूरी तरह जम जाए, तो इसे स्कूप करके सर्व करें. ऊपर से कटे हुए फल या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है.
होममेड फ्रूट आइसक्रीम के फायदे
होममेड फ्रूट आइसक्रीम खाने के कई फायदे हैं, जो इसे बाजार की सामान्य आइसक्रीम से कहीं बेहतर बनाते हैं. सबसे पहले इसमें ताजे फलों का उपयोग होता है, जिससे विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. दूसरी बात इसमें प्राकृतिक मिठास जैसे शहद या गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो ब्लड शुगर पर अचानक असर नहीं डालता. होममेड आइसक्रीम में एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स और हानिकारक केमिकल्स नहीं होते, जिससे यह पेट और डाइजेशन के लिए सुरक्षित होती है. आप अपनी पसंद के अनुसार लो-फैट या डेयरी फ्री वर्जन भी बना सकते हैं, जिससे वजन नियंत्रण और लैक्टोज इंटॉलरेंस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें