कौन है कश्मीरा परदेशी? प्रीति जिंटा संग किया पंजाब को किंग्स सपोर्ट, लोग बता रहे नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड

Share to your loved once


Last Updated:

बीती रात चेन्नई में हुए आईपीएल 2026 के चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज पंजाब किंग्स मैच हुआ. इस मैचे के दौरान एक लड़की स्क्रीन पर बार-बार दिखाई दी. यह लड़की पंजाब किंग्स को लगातार चीयर करते हुए नजर आईं. इस लड़की की क्लिप्स और स्क्रीनशॉट्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए.

पंजाब किंग्स को चीयर करने वाली चीयर करने वाली इस लड़की का तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. ब्रॉडकास्ट के क्लिप्स और स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद लोग उसकी पहचान जानने की कोशिश करने लगे. इतना ही नहीं इस लड़की का नाम पंजाब किंग्स के क्रिकेटर संग भी जुड़ रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स में दावा किया गया कि स्टैंड्स में दिखने वाली लड़की कश्मीरा परदेशी हैं. इसके बाद अफवाहें और तेज हो गईं कि उनका नाम पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहल वढेरा से जोड़ा जा रहा है. हालांकि इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

कश्मीरा परदेशी एक भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है. कश्मीर ने साल 2018 में आई तेलुगू फिल्म ‘नर्तनशाला’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कश्मीरा परदेशी ने साल 2019 में तमिल डेब्यू किया. उन्होंने तमिल फिल्म ‘सिवप्पु मंजल पचई’ में काम किया और इसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘मिशन मंगल’ में भी काम किया. इन फिल्मों में उन्हें खूब सराहा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

इसके बाद कश्मीरा परदेसी वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ में नजर आईं. इस मोहित रैना स्टारर इस सीरीज में कश्मीरा का अहम और लीड रोल देखने को मिला. इस सीरीज में भी कश्मीरा को उनकी अदाकारी के लिए सराहा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

जहां उनके ऑन-स्क्रीन काम को पहचान मिली है, वहीं पंजाब किंग्स के मैचों में उनकी मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में वे स्टैंड्स में टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा के साथ बैठी नजर आ रही हैं और पंजाब किंग के रंगों में टीम को सपोर्ट कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

बढ़ती चर्चाओं के बावजूद, न तो कश्मीरा परदेशी और न ही नेहल वढेरा ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. कश्मीरा काफी लैविस और ग्लैमरस लाइफ जीती हैं. इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kashmiraofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP