IPL 2026 SRH vs LSG Live: सनराइजर्स के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
Last Updated:
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद के बाद सनराइजर्स को…और पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants LIVE score: इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर हो रही है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद लखनऊ के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ऐसे में सनराइजर्स की टीम अपने होमग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी.
लखनऊ-हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई टक्कर की बात करें तो अब तक कुल 6 बार दोनों टीमें आपस में खेल चुकी हैं. इनमें 4 बार लखनऊ और 2 बार हैदराबाद की टीम को जीत मिली है. अगर पिछले 3 मुकाबलों की बात करें तो दो बार हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. आज का मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां लखनऊ और हैदराबाद के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 2 बार लखनऊ ने हैदराबाद को हराया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
लखनऊ सुपरजायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.
SRH vs LSG Live: सनराइजर्स के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस
आईपीएल 2026 के दूसरे डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
SRH Vs LSG Live: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI:
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
SRH Vs LSG Live: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
SRH Vs LSG Live: लखनऊ-हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई टक्कर की बात करें तो अब तक कुल 6 बार दोनों टीमें आपस में खेल चुकी हैं. इनमें 4 बार लखनऊ और 2 बार हैदराबाद की टीम को जीत मिली है. अगर पिछले 3 मुकाबलों की बात करें तो दो बार हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. आज का मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां लखनऊ और हैदराबाद के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 2 बार लखनऊ ने हैदराबाद को हराया है.
SRH Vs LSG Live: सनराइजर्स का मुकाबला सुपर जायंट्स से
नमस्कार, आप सभी का इंडियन प्रीमियर लीग के आज के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. अब से कुछ देर बाद 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम दोनों टीमें मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी. सनराइजर्स की टीम को एक जीत मिल चुकी है जबकि लखनऊ को खाता खोलना बाकी है.