आईपीएल इतिहास के 3 खिलाड़ी….जिनके नाम शतक और हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल इतिहास के 3 खिलाड़ी….जिनके नाम शतक और हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कई बेहतरीन ऑलराउंडर खेल चुके हैं. लिस्ट में कई बड़े नाम हैं लेकिन सिर्फ तीन ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिनके नाम शथक जमाने के साथ ही हैट्रिक लेने का कारनामा दर्ज है. कमाल की बात यह है कि इसमें रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है.

आईपीएल इतिहास के 3 खिलाड़ी....जिनके नाम शतक और हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा Zoom

आईपीएल इतिहास के 3 खिलाड़ी….जिनके नाम शतक और हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा

नई दिल्ली. एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से दमदार खेल दिखाता है वो किसी भी में सबसे अहम माना जाता है. टीम में एक असली ऑलराउंडर हमेशा प्लेइंग इलेवन में उपयोगी विकल्प होता है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं. इस लिस्ट में सिर्फ तीन ही ऐसे खिलाड़ी हो पाया हैं जिनके नाम शतक और हैट्रिक दोनों ही है. टूर्नामेंट में शतक और हैट्रिक दोनों हासिल करने का अनोखा कारनामा जिसे अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने ही किया है.

रोहित शर्मा: रोहित ने एक हैट्रिक और दो शतक लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से तीन बल्लेबाजों को लगातार आउट कर हैट्रिक ली थी. उस मैच में रोहित ने 15वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिए और फिर 17वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा विकेट लिया. अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जीन-पॉल डुमिनी मौजूदा भारतीय कप्तान की शानदार गेंदबाजी के शिकार बने थे.

रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास में दो शतक लगाए हैं. उनका पहला शतक आईपीएल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ (109 नॉट आउट) आया था और दूसरा शतक 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाकर आया.

शेन वॉटसन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने आईपीएल में चार शतक लगाए हैं और एक हैट्रिक ली है. राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की ओर से आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेलते हुए वॉटसन ने पहले पारी के शुरुआती ओवर में शिखर धवन को आउट किया, चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर. फिर पारी के अंतिम हिस्से में गेंदबाजी करते हुए मोइसेस हेनरिक्स और कर्ण शर्मा को आउट किया.

वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए दो-दो शतक लगाए हैं. उन्होंने अपना पहला शतक आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रन की पारी खेलकर लगाया था. इसके बाद उन्होंने केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से नाबाद 104 रन की पारी खेली. बाकी दो शतक 2015 और 2018 सीजन में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आए.

सुनील नरेन: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने आईपीएल के इतिहास में एक हैट्रिक ली है और एक शतक भी लगाया है. नारायण ने अपनी एकमात्र हैट्रिक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ ली थी. उन्होंने डेविड हसी, अजहर महमूद और गुरकीरत सिंह मान को लगातार आउट किया और चार ओवर में 3/33 के आंकड़े के साथ मैच खत्म किया.

आईपीएल में उनका पहला और एकमात्र शतक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 में आया. उन्होंने राजस्थान फ्रेंचाइजी के खिलाफ सिर्फ 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP