धुरंधर देखकर बुलेट से लौट रहा था अर्जित, तभी हो गया चाकू और तलवार से वार, 3 की मौत, नांदेड़ में नया गैंगवार
Last Updated:
घटना उस समय हुई जब सदा गैंग का सदस्य अर्जितसिंह चव्हाण अपने दो साथियों के साथ ई-स्क्वेअर में ‘धुरंधर’ फिल्म देखकर बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहा था. इसी दौरान साई लाला गैंग के मोहम्मद अरबाज, सैयद आवेज और उनके अन्य साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही दोनों गुट आमने-सामने आए, तलवार, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया.

दो कुख्यात गिरोहों के बीच हुए इस संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई
महाराष्ट्र के नांदेड शहर में शनिवार रात हुई खूनी गैंगवार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. दो कुख्यात गिरोहों के बीच हुए इस संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हैरानी की बात यह रही कि एक घायल को अस्पताल ले जाते समय उस पर दोबारा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई.
जानकारी के अनुसार, साई लाला गैंग और सदा गैंग के बीच यह हिंसक टकराव हुआ. पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के सदस्य हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और उनके खिलाफ एमपीडीए (MPDA) के तहत भी कई मामले दर्ज हैं.
घटना उस समय हुई जब सदा गैंग का सदस्य अर्जितसिंह चव्हाण अपने दो साथियों के साथ ई-स्क्वेअर में ‘धुरंधर’ फिल्म देखकर बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहा था. इसी दौरान साई लाला गैंग के मोहम्मद अरबाज, सैयद आवेज और उनके अन्य साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही दोनों गुट आमने-सामने आए, तलवार, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया.
इस खूनी झड़प में अर्जितसिंह चव्हाण और मोहम्मद अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सैयद आवेज समेत अन्य घायलों को तत्काल विष्णुपुरी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मामला यहीं नहीं थमा. अस्पताल में जब घायलों का इलाज चल रहा था, तभी अर्जितसिंह चव्हाण के परिजन भी वहां पहुंच गए. इसी दौरान घायल मोहम्मद आवेज को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था, तभी अर्जितसिंह के भाई ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात ने पूरे घटनाक्रम को और भी सनसनीखेज बना दिया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार ने कहा है कि इस गैंगवार में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.
इस घटना के बाद नांदेड शहर में तनाव का माहौल है और पुलिस हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें