बनकर भी रिलीज नहीं हुई 5 फिल्में, 1 है सुपरहिट का तीसरा पार्ट, दूसरी में बजट को लेकर लड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर

Share to your loved once


Last Updated:

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर किसी भी फिल्म को बनाने में मेहनत और जरूरत के हिसाब से पैसा लगाते हैं. कई बार अच्छा पैसा लगाने के बाद भी फिल्में बनने में सालों लग जाते हैं. या फिर कई बार फिल्म अटक जाती है. इसकी कई वजह होती है. आपको शाहिद कपूर-करीना कपूर की ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ याद होगी. यह फिल्म 2004 में बनना शुरू हुई और अलग-अलग वजहों से सालों तक अटकी रही.

साल 2010 में आई ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ साल 2004 में बनना शुरू हुई. लेकिन सुनामी, आर्थिक संकट और कास्ट की वजह से फिल्म को बनने में टाइम लगा. इतना ही नहीं, सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस देने वाले थे, लेकिन शाहिद-करीना की जोड़ी को पसंद नहीं करने की वजह से हट गए. बाद में शाहिद और करीना का ब्रेक-अप हुआ तो दोनों ने साथ में डब करने से मना कर दिया. आखिरकार दोनों डबिंग पूरी की और जैसे-तैसे फिल्म रिलीज हुई. यह फिल्म तो रिलीज हो गई, लेकिन हम आपको 5 ऐसी फिल्में बताने जा रहे हैं, जो बनकर भी रिलीज नहीं हो पाई. कभी पैसों की दिक्कत तो कभी डायरेक्टक-प्रोड्यूसर के बीच मतभेद और झगड़े हुए. (फिल्म पोस्टर)

इस क्रम में पहला नाम आमिर खान की फिल्म ‘टाइम मशीन’ का आता है. यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी, जिसमें आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया. साल 1992 में इस फिल्म पर काम चल रहा था. फिल्म को बनाने में काफी पैसा लग रहा था, जो प्रोड्यूसर्स को पसंद नहीं आया. शेखर क्रिएटिविटी से समझौता नहीं करना चाहते थे. (फाइल फोटो)

प्रोड्यूसर्स के सामने पैसों की तंगी और क्रिएटिविटी को लेकर मतभेद हुए तो फिल्म को बंद करना पड़ गया. हालांकि, मेकर्स बाद में इस पर पैसा लगाने की बात करते रहे लेकिन यह हो नहीं सका. और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. फिल्म में रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर, नसीरुद्दीन शाह, रेखा और विजय आनंद जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में नजर आने वाले थे. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी ‘शू बाइट’ में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया. फिल्म पूरी तरह से बन चुकी थी. फिल्म में एम नाइट श्यामलन की कहानी पर बेस्ड थी. कहानी में एक बुजुर्ग आदमी है, जो अचानक अपनी रूटीन लाइफ छोड़कर आत्म-खोज और आजादी की तलाश में निकल पड़ता है. फिल्म रिलीज के राइट्स को लेकर प्रोडक्शन हाउस के बीच कानूनी विवाद हुआ और फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई. (फिल्म पोस्टर/एआई इन्हांस)

भारत की मॉस्ट एम्बिसियस हिस्टोरिकल फिल्म ‘मरुधानायगम’ भी बनकर रिलीज नहीं हो सकी. फिल्म को कमल हासन ने डायरेक्ट किया था और इसमें लीड रोल निभाया. फिल्म को हाई स्कैल पर बनाया गया. इसमें इंटरनेशनल टेक्नीक और बड़े-बड़े सेट लगाए गए. क्वीन एलिजाबेथ II ने इसे लॉन्च भी किया, लेकिन बड़ते बजट की वजह से फिल्म को बीच में ही रोक दिया गया. (फेसबुक)

संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के बाद मेकर्स ने कथित तौर पर ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ को बनाना शुरू किया. इसमें मुन्ना और सर्किट की गांधीगिरी को इंटरनेशनल लेवेल पर पहुंचाने की बात कही गई. फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया, लेकिन स्क्रिप्ट दमदार नहीं होने की वजह से यह फिल्म नहीं बन सकी और इसे कैंसिल कर दिया गया. (फाइल फोटो)

‘पानी’ लंबे समय से अटकी हुई डिस्टोपियन साइंस फिक्शन ड्रामा थी, जिसे शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था और एंड्रयू निकोल ने लिखा था. यह फिल्म 2050 में पानी की कमी पर आधारित थी. फिल्म की प्लानिंग एआर रहमान के म्युजिक और सुशांत सिंह राजपूत को लीड हीरो कास्ट करने के साथ बनाई गई थी, लेकिन कास्टिंग विवादों के चलते यशराज फिल्म्स ने इसे बंद कर दिया. (फाइल फोटो)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स सुशांत सिंह राजपूत को किसी और एक्टर के साथ रिप्लेस करना चाहते थे, लेकिन शेखर कपूर इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने डायरेक्शन से हाथ खींच लिए. फिल्म को रद्द कर दिया गया. इस फिल्म को लेकर आज भी खूब बातें होती हैं. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP